फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avengers Endgame: एंडगेम की रिलीज को पूरे हुए एक साल, जानिए फिल्म से जुड़े ये रोचक तथ्य

Sun, 26 Apr 2020 05:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 26 Apr 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Avengers endgame 1 year anniversary: Lesser Known Facts about Film
avengers endgame - फोटो : social media

दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम'  (Avengers Endgame) को रिलीज हुए आज एक साल हो गए हैं। मार्वेल स्टूडियोज की एवेंजर्स एंडगेम ने 2.79 बिलियन का कलेक्शन करते हुए दुनिया की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था। 'एवेंजर्स एंडगेम' को एंथनी रूसो और जो रूसो की जोड़ी ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म थानॉस और सुपरहीरोज के इर्द-गिर्द घूमती है। 'एवेंजर्स एंडगेम' में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Iron Man), क्रिस इवान्स (Captain America), मार्क रूफैलो (Hulk), क्रिस हेम्सवर्थ (Thor), स्कारलेट जोहानसन (Black Widow), जोश ब्रोलिन (Thanos) लीड रोल में हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Avengers endgame 1 year anniversary: Lesser Known Facts about Film
avengers endgame - फोटो : social media

'एवेंजर्स एंडगेम' पिछले साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। सेंटा मोनिका में आयोजित पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स में इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में आयरन मैन का किरदार निभाने वाले अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर को मेल मूवी स्टार का अवॉर्ड और जैंडेया को फीमेल मूवी स्टार का अवॉर्ड दिया गया था।

Avengers endgame 1 year anniversary: Lesser Known Facts about Film
avengers endgame - फोटो : social media

भारत में बाहुबली 2 और दंगल के अलावा कोई घरेलू फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम जैसी कमाई नहीं कर सकी है। इसने टाइगर जिंदा है, संजू, पीके, बजरंगी भाईजान जैसी कई बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Avengers endgame 1 year anniversary: Lesser Known Facts about Film
avengers endgame - फोटो : social media

एवेंजर्स के पहले सप्ताह की कमाई कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, क्रिश 3 (सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म), एक था टाइगर के ऑलटाइम कलेक्शन से ज्यादा है।

विज्ञापन
Avengers endgame 1 year anniversary: Lesser Known Facts about Film
Avengers Endgame

एवेंजर्स: एंडगेम का बजट 2,716.35 करोड़ रुपये था और फिल्म ने इसे दूसरे दिन के कलेक्शन से ही हासिल कर लिया था। फिल्म की दुनिया भर में ओपनिंग 305 मिलियन डॉलर थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed