फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों संग छुट्टियां मनाते हुए बियॉन्से ने साझा कीं तस्वीरें, फैंस ने लिखा- एक फ्रेम में दो ग्रैमी विनर

Thu, 01 Apr 2021 04:04 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Apr 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
Beyoncé Shares Sweet Family Beach Day Pictures From Malibu On Social Media
बियॉन्से और ब्लू आइवी कॉर्टर - फोटो : Instagram

मशहूर अमेरिकन सिंगर बियॉन्से अपने बच्चों के साथ मालिबू में छुट्टियां मना रही हैं। बियॉन्से ने अपनी बड़ी बेटी ब्लू और जुड़वा बच्चों रुमी और सर के साथ नजर आ रही हैं। बियॉन्से की इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं।

Beyoncé Shares Sweet Family Beach Day Pictures From Malibu On Social Media
बियॉन्से और ब्लू - फोटो : Instagram

ग्रैमी अवॉर्ड विनर बियॉन्से और उनकी बेटी ब्लू दोनों ही एक फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं। बियॉन्से ने एक फोटो साथ में साझा की है। बियॉन्से की इस फोटो पर लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दो ग्रैमी अवॉर्ड विनर एक ही फ्रेम में।'

Beyoncé Shares Sweet Family Beach Day Pictures From Malibu On Social Media
बियॉन्से अपने बच्चों रुमी-सर के साथ - फोटो : Instagram

तो वहीं अन्य एक फोटो में बीच के किनारे रुमी और सर नजर आ रहे हैं। बियॉन्से और उनके बच्चों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beyoncé Shares Sweet Family Beach Day Pictures From Malibu On Social Media
बियॉन्से

बता दें कि हाल ही में सिंगर बियॉन्से ने 28वां ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा है। 14 मार्च को आयोजित 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2021 में बेयॉन्से का नाम 9 कैटेगरीज के लिए नॉमिनेट किया गया। इसी कार्यक्रम में बियॉन्से ने 28वीं बार ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर अपना रिकॉर्ड कायम रखा।

विज्ञापन
Beyoncé Shares Sweet Family Beach Day Pictures From Malibu On Social Media
जे जेड, ब्लू और बियॉन्से - फोटो : Instagram

बियॉन्से की बेटी ब्लू ने भी ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर मां की खुशी को दोगुना कर दिया था। ब्लू को बेस्ट म्यूजिक अवॉर्ड फॉर सिंगल 'ब्राउन स्किन गर्ल' के लिए अवॉर्ड मिला। उन्हें गाने में राइटिंग क्रेडिट से सम्मानित किया गया। इसी के साथ ब्लू इस अवॉर्ड को प्राप्त करने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की आर्टिस्ट बन गई हैं। बता दें ब्लू आईवी कार्टर, अमेरिकन सिंगर बेयॉन्से और जे जेड की बड़ी बेटी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed