फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबानी खानदान की बेटी के संगीत फंक्शन में ये हॉलीवुड सिंगर करेंगी परफॉर्म, एक रात के लेंगी 15 करोड़

Tue, 23 Oct 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
Beyonce charged 15 crore rupees for Isha Ambani and Anand Piramal sangeet function
Ambani and Anand Piramal - फोटो : twitter

अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी की शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर है। हाल ही में ईशा और आनंद की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई थी। इस सगाई में बॉलीवुड और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां शुमार हुई थीं। इस बीच ईशा और आनंद की शादी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो संगीत सेरेमनी में फेमस पॉप सिंगर को बुलाया गया है। इस सेरेमनी में लाइव गाने के लिए उन्हें मोटी रकम भी दी जा रही हैं।

Beyonce charged 15 crore rupees for Isha Ambani and Anand Piramal sangeet function
Beyonce - फोटो : twitter

ईशा और आनंद का सगाई समारोह तीन दिन तक चला था। जिसमें अमेरिकन म्यूजीशियन जॉन लीजेंड और ए आर रहमान ने परफॉर्म किया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि ईशा की शादी का संगीत इससे ज्यादा आलीशान होगा। जानकारी के मुताबिक ईशा और आनंद का संगीत फंक्शन उदयपुर में होगा। कहा जा रहा है कि शादी 10 दिसंबर को है तो वहीं शादी से पहले के फंक्शन 8 और 9 दिसंबर को होंगे। इस संगीत सेरेमनी को और भी ग्रैंड बनाने के लिए पॉप सिंगर बियॉन्से लाइव परफॉर्म करेंगी।

Beyonce charged 15 crore rupees for Isha Ambani and Anand Piramal sangeet function
isha ambani engagement party - फोटो : instagram

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक आनंद और ईशा इस लाइव परफॉर्मेंस के लिए काफी एक्साइटेड हैं। गॉर्जियन के मुताबिक पॉप सिंगर बियॉन्से को संगीत सेरेमनी में लाइव परफॉर्म करने के लिए 15 करोड़ रुपए दिए गए हैं। ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं अंबानी खानदान की बेटी की शादी कितनी शाही होने वाली है। ईशा अंबानी और आनंद की सगाई 21 सितंबर हो हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beyonce charged 15 crore rupees for Isha Ambani and Anand Piramal sangeet function
Isha Ambani - फोटो : instagram
सगाई के लिए इटली के लेक कोमो को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सगाई के बाद जमकर आतिशबाजी की गई। ईशा की सगाई में जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो थी लेक कोमो की। 'लेक कोमो' भारतीय ही नहीं हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए भी पसंदीदा जगह में शुमार है। लेक कोमो इटली की तीसरी सबसे बड़ी और बहुत खूबसूरत लेक है। यह लेक ऐलप्स की पहाड़ियों की तलहटी पर स्थित है और 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैली हुई है।
विज्ञापन
Beyonce charged 15 crore rupees for Isha Ambani and Anand Piramal sangeet function
Isha Ambani - फोटो : instagram

लेक कोमो के Villa d'Este में यह सारा प्रोग्राम था। इस विला को 1568 में बनवाया गया था। इस विला में 152 कमरे हैं। यहां एक कमरा बुक करने का खर्च 70 हजार रुपए है। अंबानी ने ये पूरा होटल बुक किया था। अगर हिसाब लगाया जाए तो इस जगह को बुक करने में अंबानी ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed