फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हिप पर गीता के श्लोक लिखवाने से लेकर न्यूड फोटोशूट तक', अब तक कई विवादों में फंस चुकी हैं रिहाना

Sat, 20 Feb 2021 06:13 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 20 Feb 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Happy birthday, Rihanna Bhagwat Geeta tattoo on hip to nude photoshoot read here list of rihanna controversies
कई बार कंट्रोवर्सी में फंसी रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना के गाने और उनका फैशन सेंस उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखता है। रिहाना का पूरा नाम रोबीन रिहाना फेंटी है। उनका जन्म 20 फरवरी, 1988 को बारबाडोस में हुआ था। वो एक बारबेडियन पॉप स्टार, मॉडल और बिजनेसवूमेन हैं। वे हर मुद्दे पर अपने विचार भी रखती हैं और नए विवाद खड़े करने का दमखम भी। बता दें किसान आंदोलन पर सवाल उठाने वालीं रिहाना से जुड़े वो बड़े विवाद जो उन्हें पूरी दुनिया में कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन का तमगा देते हैं। 

Happy birthday, Rihanna Bhagwat Geeta tattoo on hip to nude photoshoot read here list of rihanna controversies
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

रिहाना अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी विवादों में आई हैं। कई बार सिंगर को कई मौकों पर पब्लिक में वीड लेते हुए देखा गया है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी ये बता चुकी हैं कि वे मरिजुआना का सेवन करती हैं। कई ऐसी तस्वीरें वायरल हैं जहां पर हजारों लोगों के बीच भी वीड लेती दिख जाएंगी। 


 
Happy birthday, Rihanna Bhagwat Geeta tattoo on hip to nude photoshoot read here list of rihanna controversies
मस्जिद में फोटोशूट - फोटो : सोशल मीडिया

2013 में रिहाना अबुधाबी स्थित मशहूर मस्जिद शेख जायद शाही के बाहर फोटोशूट करवा रही थीं, जिस पर खूब विवाद हुआ। इसके बाद रिहाना को वहां से निकाल दिया गया था। उन्होंने तब काले रंग के हिजाब के साथ लिपस्टिक और ज्वेलरी पहनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday, Rihanna Bhagwat Geeta tattoo on hip to nude photoshoot read here list of rihanna controversies
रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम

रिहाना का बॉयफ्रेंड क्रिस ब्राउन संग ब्रेकअप खूब चर्चित रहा। क्रिस ने रिहाना संग मारपीट भी की थी। क्रिस ने रिहाना को मुक्का मारा था, जिससे रिहाना का लिप फट गया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। 

विज्ञापन
Happy birthday, Rihanna Bhagwat Geeta tattoo on hip to nude photoshoot read here list of rihanna controversies
लॉन्जरी शो में बवाल - फोटो : फाइल फोटो

यह विवाद तब हुआ, जब रिहाना ने अपने लॉन्जरी ब्रांड के एक शो के दौरान एक इस्लामिक गाना प्ले कर दिया था। तब रिहाना ने माफी मांगी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed