{"_id":"603093868ebc3ee91253947b","slug":"kim-kardashian-files-for-divorce-from-kanye-west","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kim Kardashian: शादी के सात साल बाद टूटा किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट का रिश्ता, फाइल किया डिवॉर्स","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Kim Kardashian: शादी के सात साल बाद टूटा किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट का रिश्ता, फाइल किया डिवॉर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 20 Feb 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किम कार्दशियन (Kim Kardashian) और रैपर कान्ये वेस्ट तलाक लेने जा रहे है। पिछले काफी दिनों से इन दोनों के तलाक की अटकलें लगाई जा रही थीं। पिछले महीनों में अमेरिकन मीडिया में यह खबर सामने आई थी कि किम और कान्ये काफी दिनों से अलग-अलग रह रहे है। हालांकि अब सभी अटकलों पर विराम लगते हुए इस खबर की पुष्टि हो गई है।
2 of 5
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट
- फोटो : Social Media
शादी के सात साल बाद आखिरकार ये कपल अलग होने जा रहा है। कार्दशियन ने अपनी तलाक अर्जी में अपने 4 बच्चों की जॉइंट कस्टडी की डिमांड भी की है। खबरों की मानें तो कान्ये वेस्ट एक मानसिक बीमारी बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे जिसके कारण किम के साथ उनकी रिलेशनशिप मुश्किल दौर से गुजर रही थी।
3 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस कपल के 4 बच्चे हैं जिनमें 7 साल की नॉर्थ, 5 साल का बेटा सैंट, 3 साल की बेटी शिकागो और 21 महीने का बेटा साम शामिल है। किम कार्दशियन (Kim Kardashian) बेहतरीन टीवी स्टार, अमेरिकन मॉडल, बिजनेस वुमन और सोशलाइट महिला हैं। बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : Social Media
कान्ये से पहले किम दो बार और शादी कर चुकी हैं। किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। किम कार्दशियन सबसे अधिक भुगतान किए जाने वाली रियलिटी टीवी स्टार हैं। किम ने एक किताब भी लिखी है जिसका शीर्षक है, 'कार्दशियन कॉनफिल्ड'।
विज्ञापन
5 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : Twitter- @KimKardashian
किम ने प्लेब्वॉय मैगजीन के 2007 के लिए न्यूड तस्वीरें भी खिंचवाई थी। वहीं उनके पति बीते दिनों अमेरिकी चुनावों को लेकर चर्चा में थे। किम कार्दशियन को उनकी कर्वी बॉडी के लिए जाना जाता है। हॉलीवुड की टॉप मॉडल्स में से एक किम कर्दाशियां (Kim Kardashian) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। किम का पूरा परिवार ही सेलिब्रिटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।