फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस सलमा हायक ने अपने पहले इंटीमेट सीन को लेकर किया खुलासा, कहा- शूटिंग शुरू होते ही मैं...

Wed, 17 Feb 2021 10:10 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Salma Hayek Reveals That She Was Cried While Shooting Desperado Sex Scene
सलमा हायक - फोटो : Instagram

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सलमा हायक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता हैं और दर्शकों को उनकी फिल्में काफी पसंद आती हैं। लेकिन साल 1995 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'डेस्पराडो' को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं। अब इस फिल्म में उनके सेक्स सीन को लेकर एक्ट्रेस सलमा ने बड़ा खुलासा किया है।



 

Salma Hayek Reveals That She Was Cried While Shooting Desperado Sex Scene
सलमा हायक - फोटो : Instagram

फिल्म 'डेस्पराडो' में सलमा हायक का एक सेक्स सीन था और इस पर उन्होंने एक बार फिर से बात की है। पहले भी कई बार सलमा ने ये बात कही है कि उन्हें सेक्स सीन देने में काफी दिक्कत होती है। लेकिन इस बार सलमा ने फिल्म 'डेस्पराडो' में अपने सेक्स सीन को लेकर बताया कि वो सीन को करते हुए रोने लगी थीं। इतना ही नहीं उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

Salma Hayek Reveals That She Was Cried While Shooting Desperado Sex Scene
सलमा हायक - फोटो : Twitter

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमा हायक ने बताया कि, 'जब उन्हें 'डेस्पराडो' का किरदार ऑफर किया गया था तब इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि उनके किरदार कैरोलिना का कोई सेक्स सीन भी है। मुझे इस बात का पता फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद लगा था। मैं एक बंद सेट पर इस सीन को करने के लिए तैयार हो गईं, क्योंकि निर्देशक रॉड्रिग्स को मैं अपना भाई और उनकी वाइफ को अपनी बेस्ट फ्रेंड मानती थीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salma Hayek Reveals That She Was Cried While Shooting Desperado Sex Scene
सलमा हायक - फोटो : Instagram

सलमा ने आगे बताया कि, 'शूटिंग शुरू होते ही मैं रोने लगी थी। मैंने तीनों से कहा, मुझे नहीं पता कि मैं ये कैसे कर पाऊंगी। मुझे डर लग रहा है। मुझे अभिनेता एंटोनियो से डर लग रहा था लेकिन इस दौरान सपोर्ट करने के कारण वह मेरे अच्छे दोस्त बन गए थे।'

विज्ञापन
Salma Hayek Reveals That She Was Cried While Shooting Desperado Sex Scene
सलमा हायक - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जब यह सीन शुरू हुआ तो मैं रोने लगी, क्योंकि मैं यह सोचने लगी थी कि हे भगवान मुझे कितना बुरा लग रहा है। मुझे शर्म भी महसूस हो रही थी क्योंकि मैं रो रही थी। सभी लोग मुझे हंसाने की कोशिश कर रहे थे, मगर मैं फिर रोने लगती थी।' उन्होंने आगे कहा कि, 'मेरे मन में पिता और भाई को लेकर विचार आ रहे थे। मुझे बार-बार लग रहा था कि जब वे इस सीन को देखेंगे तो उन्हें कैसा लगेगा? लोग उन्हें परेशान करेंगे? क्योंकि पुरुषों को ऐसे सीन करने में कोई परेशानी नहीं होती लेकिन लड़कियों के लिए यह कठिन होता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed