{"_id":"602cb5388ebc3ee9365bf7d7","slug":"rihanna-topless-photo-with-lord-ganesha-pendant-vishwa-hindu-parishad-files-complaint-against-twitter-and-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिहाना ने पोस्ट की थी भगवान गणेश का पेंडेंट पहने टॉपलेस तस्वीर, वीएचपी ने ट्विटर और फेसबुक के खिलाफ की शिकायत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
रिहाना ने पोस्ट की थी भगवान गणेश का पेंडेंट पहने टॉपलेस तस्वीर, वीएचपी ने ट्विटर और फेसबुक के खिलाफ की शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिहाना
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिहाना अपनी एक टॉपलेस तस्वीर को पोस्ट कर चर्चा में आ गई हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कई उनकी खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं। दरअसल रिहाना ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उन्होंने भगवान गणेश का पेंडेंट पहना हुआ है। इस वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
2 of 5
रिहाना
- फोटो : instagram@badgalriri
ये फोटोशूट रिहाना ने एक लॉन्जरी ब्रांड के लिए करवाया है। अब इस फोटोशूट के लिए विश्व हिंदू परिषद ने ट्विटर और फेसबुक के खिलाफ दिल्ली और मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज की है। वीएचपी का कहना है कि रिहाना ने ऐसी तस्वीर पोस्ट कर हिंदुओं की भावनाएं आहत की हैं। इतना ही नहीं रिहाना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने की मांग भी की जा रही है।
3 of 5
रिहाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा है, ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हिंदू विरोधी गतिविधियों का माध्यम बन गए हैं। वहीं दूसरी ओर रिहाना ने अपनी बोल्डनेस के जरिए इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिहाना और बीजेपी प्रवक्ता राम कदम
- फोटो : Twitter
हालांकि अपनी इस तस्वीर के लिए रिहाना जमकर ट्रोल भी हो रही हैं। इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने भी प्रतिक्रिया दी थी। राम कदम ने लिखा, 'रिहाना ने जिस तरह हमारे हिंदू देवता भगवान गणेश का मजाक उड़ाया है वह बेहद घटिया है। यह साबित करता है कि भारतीय संस्कृति के बारे में रिहाना को कुछ भी पता नहीं और इसके प्रति कोई सम्मान नहीं है। उम्मीद है कि कम से कम अब तो राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता उनसे मदद लेना बंद करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
रिहाना
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें किसानों के समर्थन में रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। रिहाना ने दिल्ली के बाहरी इलाकों में विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया है और आंदोलन को रोकने के लिए इंटरनेट बंद करने की निंदा की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की है। इसमें किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र है। इस रिपोर्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।