फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HBD King Of Pop: आखिरी रात जमकर किया था माइकल जैक्सन ने डांस, जानें अनसुनी बातें

Thu, 29 Aug 2019 11:53 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 29 Aug 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special Unknown facts about King of pop michael jackson
माइकल जैक्सन

किंग ऑफ पॉप के नाम से पूरी दुनिया में पहचान बनाने वाले माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को हुआ था। हालांकि जून 2009 में माइकल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर थे जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। बर्थडे के खास मौके पर आइए जानते हैं माइकल जैक्सन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Birthday Special Unknown facts about King of pop michael jackson
michael jackson

माइकल जैक्सन के नाम पर 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड दर्ज हैं। इसके साथ ही 1987 में रिलीज म्यूजिक वीडियो ‘स्मूथ क्रिमिनल’ में माइकल जैक्सन ने जो डांस स्टेप किया था वो कर पाना आज भी किसी के बस की बात नहीं। ऐसा वो खास जूतों की मदद से करते थे, जिसका पेटेंट उनके और दो साथियों के नाम है।

Birthday Special Unknown facts about King of pop michael jackson
michael jackson

पूरी दुनिया को सिर्फ रोबोटिक डांस और मूनवॉक ही नहीं, बल्कि हिप-हॉप, पोस्ट-डिस्को, कंटेम्पररी आरएंडबी, पॉप और रॉक भी माइकल जैक्सन ने ही सिखाया। डांस और सिंगिंग के साथ ही माइकल जैक्सन यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर भी सुर्खियों में आए थे। दरअसल उन पर 13 साल के एक बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप था। जैक्सन का कहना था कि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार है और आरोप बेबुनियाद हैं। उनके खिलाफ मुकदमा चार महीने तक चला था। हालांकि बाद में उन्हें इस मामले में दोषी नहीं पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Unknown facts about King of pop michael jackson
michael jackson

माइकल जैक्सन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बहुत ज्यादा विवादों में रहते थे। अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। हालांकि, जैक्सन ने केवल दो बार प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात स्वीकार की थी। माइकल जैक्सन की किताब 'रिमेंबर द टाइम : प्रोटेक्टिंग माइकल जैक्सन इन हिज फाइनल डेज' में लिखा है उनके घर में कोई भी बिना पूर्वाअनुमति के नहीं आ सकता था सिवाय उनकी मां कैथरीन जैक्सन के। जैक्सन के पिता और भाई-बहन तक को उनसे अनुमति लेकर आना पड़ता था।

विज्ञापन
Birthday Special Unknown facts about King of pop michael jackson
माइकल जैक्सन

कहते हैं माइकल जैक्सन ने अपनी मौत से कुछ दिनों पहले परफॉर्मेंस के दौरान खुद को गोली मार दिए जाने की आशंका जताई थी। जैक्सन के करीबी मित्र ने साल 2013 में यह खुलासा किया था।जिस रात उनकी मौत हुई वो एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए वो रात भर नाचे थे। जब माइकल जैक्सन की मौत हुई तो उनपर काफी कर्ज था। उनकी मौत के बाद उन्हीं के नाम से होने वाली कमाई के जरिए परिवार ने कर्ज चुकाया।

पढ़ें: जेनिफर लोपेज का खुलासा- लैटिन लड़की होने की वजह से ऑफर होता था नौकरानी का रोल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed