फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Friday: इस बार सिनेमाघर में टकराएंगे कपिल, कीकू और अर्चना, ये फिल्में होंगी रिलीज

Fri, 23 Aug 2019 12:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 23 Aug 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Filmy Friday The Angry Birds Movie 2 Angel has fallen
Filmy Friday: आज रिलीज हो रही हैं ये फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हर बार की तरह इस बार भी शुक्रवार को कई फिल्में सिनेमाघर में दस्तक देंगी। लेकिन इस बार का शुक्रवार थोड़ा अलग रहेगा क्योंकि इस बार कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं हो रही है रिलीज। 

Filmy Friday The Angry Birds Movie 2 Angel has fallen
एंजेल हैज फॉलेन - फोटो : सोशल मीडिया

एंजेल हैज फॉलेन
जेरार्ड बटलर स्टारर फिल्म एंजेल हैज फॉलेन आज रिलीज हो गई है। अगर आपको दमदार एक्शन पसंद है तो ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। बता दें कि ये फिल्म किरदार एजेंट माइक बैनिंग के इर्द- गिर्द घूमती है। फिल्म लंदन हैज फॉलेन और ऑलिम्पस हेज फॉलेन सीरीज का हिस्सा है।

Filmy Friday The Angry Birds Movie 2 Angel has fallen
एंग्री बर्ड्स 2 का इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

द एंग्री बर्ड 2
आज से तीन साल पहले एनिमेटेड फिल्म 'एंग्री बर्ड्स' रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। ऐसे में अब उसका दूसरा पार्ट आज रिलीज हो गया है। फिल्म के हिंदी वर्जन में कपिल शर्मा, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह ने भी आवाज दी है। अगर आपको एनिमेटिड फिल्में देखना पसंद है तो आप ये फिल्में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Friday The Angry Birds Movie 2 Angel has fallen
मिशन मंगल की स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मिशन मंगल
वैसे अगर आपको हॉलीवुड फिल्म नहीं देखनी है तो बॉलीवुड के भी कुछ ऑप्शन आपके पास हैं। 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी आदि कई सेलेब्स नजर आए थे। फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

विज्ञापन
Filmy Friday The Angry Birds Movie 2 Angel has fallen
बाटला हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

बाटला हाउस
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म बाटला हाउस भी 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म में जॉन पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज के बाद छह दिनों में 57.82 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म ने सोमवार को 5.05 करोड़ और मंगलवार को 4.78 करोड़ रुपये कमाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed