स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई बहुप्रतीक्षित फिल्में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। वहीं, हालिया रिलीज फिल्में भी दर्शकों को लुभाने की पूरी कोशिशें कर रही हैं। हालांकि, इन दिनों सिनेमाघर गुलजार होने के बजाए सूने पड़े हैं। हिंदी फिल्म 'उलझ' और 'औरों में कहां दम था' से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया है। वहीं, हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने सिनेमाघरों में अपना कब्जा जमा रखा है। इसके अलावा 'बैड न्यूज' की रिलीज को 22 दिन पूरे हो गए हैं तो आइए इन फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
Box Office Report: उलझ-औरों में कहां दम था की कमाई ने बढ़ाई निर्माताओं की धड़कन, एमसीयू की फिल्म में बाकी दम
आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' ने शुरुआती दिनों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म में तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। 'बैड न्यूज' ने रिलीज के पहले सप्ताह में 42.85 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते इसका कलेक्शन 14.15 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने तीसरे हफ्ते महज 4.55 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, इसने रिलीज के 22वें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका अब तक का कुल कारोबार 62.05 करोड़ रुपये हो गया है।
सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा है। जान्हवी कपूर अभिनीत इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने अपने खाते में 1.75 करोड़ रुपये जोड़े। हालांकि, इसके बाद इसका कारोबार गिरता ही चला गया। 'उलझ' ने अपनी रिलीज के सात दिन में महज 7.20 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने आठवें दिन, शुक्रवार को 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह जान्हवी की फिल्म की अब तक की कुल कमाई 7.55 करोड़ रुपये ही हो पाई है।
Rapper Naezy Birthday: बिग बॉस के घर में अपने शांत स्वभाव से जीता सबका दिल, इतनी संपत्ति के हैं मालिक
अजय देवगन और तब्बू की रोमांटिक फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ भी बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेकती नजर आई है। फिल्म की रिलीज को आठ दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में इसका कलेक्शन निर्माताओं की चिंता बढ़ाने वाला है। जबर्दस्त प्रमोशन के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 1.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन सिर्फ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया और अब इसका टोटल 10.40 करोड़ रुपये है।
Sidharth Malhotra: शांतनु-निखिल के शो में सिद्धार्थ ने बिखेरा जलवा, 70 के दशक के आउटफिट में खींचा सबका ध्यान
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की रिलीज को 15 दिन पूरे हो गए है। शॉन लेवी के शानदार निर्देशन ने दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि फिल्म का कलेक्शन खुद इस बात का सबूत दे रहा है। 26 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। पहले सप्ताहांत में फिल्म ने 89.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे सप्ताहांत पर इसने 27.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत यह फिल्म 15वें दिन भी दर्शक बटोरने में सफल रही। शुक्रवार को इसका कारोबार 2.25 करोड़ रुपये रहा, जिससे इसका 15 दिन का कुल कलेक्शन 120.05 करोड़ रुपये हो गया।