सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: उलटी पर औरों में कहां दम था की चाल, उलझ का बंटाधार, डेडपूल एंड वूल्वरिन का जानें हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 09 Aug 2024 08:50 AM IST
विज्ञापन
Deadpool and wolverine ulajh auron mein kahan dum tha bad newz box office collection latest occupancy earning
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय सिनेमा का स्तर व्यापक होता जा रहा है। हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है और दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश करती है। फिल्म की रिलीज से पहले जबर्दस्त प्रमोशन भी किया जाता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर का रुख करें। हालांकि, बीते कुछ समय से बॉलीवुड फिल्मों की हालत खस्ता है। साल 2024 में कई बड़े सितारों की फिल्में फुस्स हो चुकी हैं। वहीं, हालिया रिलीज फिल्में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। आइए लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Trending Videos
Deadpool and wolverine ulajh auron mein kahan dum tha bad newz box office collection latest occupancy earning
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

जान्हवी कपूर ने अपनी हालिया रिलीज सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'उलझ' का जबर्दस्त प्रमोशन किया था। हालांकि, जान्हवी की एक और फिल्म फ्लॉप की राह पर है। 'उलझ' में जान्हवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता और आदिल हुसैन जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सितारों के अभिनय की तो तारीफ हो रही है, लेकिन यह कमाई के मामले में काफी पिछड़ी हुई है। सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका अब तक का कुल कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool and wolverine ulajh auron mein kahan dum tha bad newz box office collection latest occupancy earning
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज से सिनेमाघरों में रौनक लौटने की उम्मीद थी। हालांकि, उम्मीदों पर पानी फिर गया है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शक जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है। 100 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म अब तक अपनी लागत का दस प्रतिशत भी नहीं कमा पाई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने महज 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म के सातवें दिन की कमाई की बात की जाए तो इसने 60 लाख रुपये की कमाई की। 'औरों में कहां दम था' का अब तक का कुल कारोबार 10.05 करोड़ रुपये ही हो पाया है।

Kasauti Golden Jubilee: आज फिल्म 'कसौटी' को रिलीज हुए पूरे पचास साल, फिल्म तो नहीं प्राण का गाना हुआ था हिट 

Deadpool and wolverine ulajh auron mein kahan dum tha bad newz box office collection latest occupancy earning
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत फिल्म 'बैड न्यूज' की कमाई में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। टिकट विंडो पर 8.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 42.85 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में 14.15 करोड़ रुपये करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने गुरुवार को यानी रिलीज के 21वें दिन 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 'बैड न्यूज' ने अबतक अपने खाते में 61.60 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। 

Deadpool and Wolverine: वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का जलवा, जल्द तोड़ेगी यह रिकॉर्ड

विज्ञापन
Deadpool and wolverine ulajh auron mein kahan dum tha bad newz box office collection latest occupancy earning
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' वैश्विक स्तर पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी अपना कब्जा जमाया हुआ है। हालांकि, अब इसके कलेक्शन में गिरावट देखा जा रहा है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत इस फिल्म की 14वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। फिल्म ने गुरुवार को 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे फिल्म की अब तक की कुल कमाई 117.85 करोड़ रुपये हो गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed