{"_id":"6860121ba8ba3decf3094f76","slug":"brad-pitt-hollywood-movie-f1-day-2-box-office-collection-and-total-earning-2025-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brad Pitt Film F1 Day 2: ब्रैड पिट की वीकएंड पर हुई चांदी, फिल्म F1 ने ओपनिंग से ज्यादा कर ली कमाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Brad Pitt Film F1 Day 2: ब्रैड पिट की वीकएंड पर हुई चांदी, फिल्म F1 ने ओपनिंग से ज्यादा कर ली कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 28 Jun 2025 09:35 PM IST
सार
Movie F1 Day 2 Box Office Collection: शुक्रवार को भारत में कई बॉलीवुड, साउथ फिल्माें के साथ एक हॉलीवुड फिल्म ‘F1’ भी रिलीज हुई। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर ब्रैड पिट इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए हैं। जानिए, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'F1' में ब्रैड पिट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत में हॉलीवुड फिल्मों का भी अच्छा-खासा बाजार है। पिछले दिनों हॉलीवुड के नामी एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ दुनिया भर के अलावा भारत में रिलीज हुई। कल यानी 27 जून को हॉलीवुड के फेमस एक्टर ब्रैड पिट की फिल्म ‘F1’ भी भारत में रिलीज हुई। जानिए, दूसरे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
2 of 5
फिल्म 'F1'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दूसरे दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ब्रैड पिट की फिल्म ‘F1’ ने दूसरे दिन 7.36 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। पहले दिन इस फिल्म ने अपना खाता 5.5 करोड़ रुपये से खोला था। इस तरह देखा जाए तो वीकएंड पर यानी शनिवार को इस फिल्म की कमाई में अच्छा-खास उछाल है। कल रविवार का दिन भी है, तो फिल्म ‘F1’ और अच्छा कलेक्शन कर सकती है। इसका कुल कलेक्शन भी 12.86 करोड़ रुपये हो चुका है।
3 of 5
फिल्म 'F1' में ब्रैड पिट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ब्रैड पिट की पॉपुलैरिटी का मिला फायदा
हॉलीवुड फिल्म ‘F1’ कमाई के मामले में काजोल की बॉलीवुड फिल्म ‘मां’ को पछाड़ रही है। दूसरे दिन भी इसने काजोल की फिल्म से ज्यादा कमाई कर ली है। इससे अंदाजा हो जाता है कि भारत में इस फिल्म को ब्रैड पिट की पॉपुलैरिटी का फायदा मिल रहा है। भारतीय दर्शक बतौर एक्टर ब्रैड पिट को पसंद करते हैं, उनकी एक्टिंग के कायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'F1'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है हॉलीवुड फिल्म की कहानी
फिल्म ‘F1’ की एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, इसमें ब्रैउ पिट ने एक रेसर (रेसिंग ड्राइवर) के रोल में हैं। जो तीस साल के बाद फॉर्मूला वन रेसिंग में वापस आता है। वह अपने एक साथी की टीम को टूटने से बचाने के लिए यह फैसला लेता है। फिल्म में रेसिंग सीन कमाल के हैं। जो लोग रेसिंग या रेस ड्राइविंग को पसंद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म एक शानदार एक्सपीरियंस है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'F1'
- फोटो : WB India youtube
ये स्टार्स भी फिल्म में आए नजर
इस फिल्म में असल फॉमूला वन रेसर लुईस हैमिल्टन भी नजर आए हैं। फिल्म में ब्रैड पिट लीड रोल में हैं, उनके अलावा डैमसन इदरिस, केरी कॉनडन, टोबियास मेंजीस और जेवियर बार्डेम भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म को जोसेफ कोसिंस्की ने डायरेक्ट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।