{"_id":"685eb9be0413dc02cf023298","slug":"f1-box-office-collection-day-1-american-sports-drama-film-brad-pitt-formula-one-racing-joseph-kosinski-damson-2025-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"F1 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ब्रैड पिट ने काजोल को पछाड़ा, जानिए F1 ने कमाए कितने करोड़","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
F1 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ब्रैड पिट ने काजोल को पछाड़ा, जानिए F1 ने कमाए कितने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 27 Jun 2025 09:16 PM IST
सार
Brad Pitt Formula One Racing Film F1: हॉलीवुड निर्देशक जोसेफ कोसिंस्की की फिल्म F1 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ काजोल की फिल्म 'मां' भी रिलीज हुई है। आइए जानते हैं फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...
विज्ञापन
1 of 5
F1
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हॉलीवुड निर्देशक जोसेफ कोसिंस्की की फिल्म F1 आज सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में लीड रोल में ब्रैड पिट नजर आ रहे हैं। इसी के साथ आज सिनेमाघरों में काजोल स्टारर मां और अक्षय कुमार का कन्नप्पा जैसी बड़ी फिल्में भी रिलीज हुईं। इस खबर में जानिए कैसा रहा F1 का फर्स्ट डे कलेक्शन।
2 of 5
F1
- फोटो : X
पहले दिन का कलेक्शन
आज हॉलीवुड फिल्म F1 ने पहले दिन शुक्रवार को 3.24 करोड़ रुपये कारोबार किया है। जबकि काजोल की हॉरर फिल्म 'मां' ने पहले दिन 3.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इन दोनों ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ ज्यादा खास नहीं रहा।
3 of 5
F1
- फोटो : X
फिल्म की स्टार कास्ट
F1 मूवी एक अमेरिकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें ब्रैड पिट ने एक ड्राइवर की भूमिका निभाई है, जो फॉर्मूला वन रेसिंग में वापस आता है। इसका निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है। इसकी पटकथा एरेन क्रूगर ने लिखी है। यह फिल्म फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप पर आधारित है, जिसे FIA, इसकी शासी संस्था के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म में डैमसन इदरीस, केरी कॉन्डन, टोबियास मेंजीस और जेवियर बार्डेम ने भी अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हॉलीवुड की पिछली पांच फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड की पिछली पांच फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन
आज हॉलीवुड फिल्म F1 रिलीज हो चुकी है। वहीं F1 ने पहले दिन 3.24 की कमाई की है। आइए जानते हैं पिछली पांच हॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। हॉलीवुड फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' ने पहले दिन 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' ने पहले दिन 4.2 करोड़ रुपये और फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' ने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म 'स्नो व्हाइट' ने पहले दिन 0.65 करोड़ रुपये और 'अंटिल डॉन' ने 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म मां
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
फिल्म मां
हॉरर फिल्म मां भी आज सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म 'मां' ने 3.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसे विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह शैतान के ब्रह्मांड की अगली कड़ी है और इसमें दिखाया गया है कि एक मां अलौकिक शक्तियों से अपने बच्चे को बचाने के लिए किस हद तक जाती है। फिल्म में काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्त, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, सूर्यसिखा दास, यानी भारद्वाज, रूपकथा चक्रवर्ती और खेरिन शर्मा सहायक भूमिकाओं में नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।