देशभर में इन दिनों शादियों का माहौल छाया हुआ है। आम हो या खास सभी जोड़े इस मौके पर शादी के बंधन में बंध रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ कपल्स अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए एक नया मुकाम दे रहे हैं, तो वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस साल अलग होने का फैसला किया। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड इस साल कई ऐसी जानी- मानी जोड़ियां टूट गई, जो कभी लोगों को कपल गोल्स दिया करती थीं। आइए जानते हैं इस साल किस साल का जोड़े का हुआ तलाक और किसका ब्रेकअप-
टूटते रिश्ते: साल 2021 में इन सेलिब्रिटीज के रिश्तों में आई दरार, किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी का तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान और किरण राव
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने इस साल अचानक अलग होने की खबर से सभी को चौंका दिया। इस कपल अपनी 15 साल की शादी के बाद तलाक की घोषणा कर दी।
करण मेहरा और निशा रावल
टेलीविजन स्टार करण मेहरा और निशा रावल ने भी इसी साल अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। टीवी एक्ट्रेस निशा ने करण पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था।
किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट
टीवी रिएलिटी स्टार किम कार्दशियन और रैपर-सिंगर कान्ये वेस्ट ने इस साल अपनी सात साल की शादी को खत्म कर दिया। पूर्व कपल ने अपने चार बच्चों नॉर्थ, सेंट, शिकागो और प्स्लम वेस्ट की कस्टडी साझा की।
कैमिला कैबेलो और शॉन मेंडेस
मशहूर पॉप सिंगर कैमिला कैबेलो और उनके बॉयफ्रेंड सिंगर शॉन मेंडेस का भी इस साल ब्रेकअप हो गया है। करीब एक साल के रिलेशन के बाद दोनों का यह रिश्ता टूट गया। दोनों अपने ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'सेनोरिटा' से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे।