सब्सक्राइब करें

अपने दे रहे साथ: ब्रिटनी स्पीयर्स की बहन और एक खास दोस्त ने भी 'कंजरवेटरशिप' के खिलाफ उठाई आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 29 Jun 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Britney Spears Sister Jamie Lynn and Friend Christina Aguilera Extends Support against CONSERVATORSHIP
अपनी बहन के साथ ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स इन दिनों अपने पिता के साथ कानूनी मामले को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। ब्रिटनी ने आवाज उठाई है कि वो अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण से मुक्त होना चाहती हैं। अब उनकी इस लड़ाई में उनकी बहन जेमी लिन स्पीयर्स और उनकी एक खास दोस्त क्रिस्टीना ने उनका समर्थन किया है। ब्रिटनी की बहन जेमी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियोज साझा किए हैं और उनका समर्थन किया है। 



जेमी लिन ने कहा कि वह हमेशा ब्रिटनी का समर्थन करती आई हैं और हमेशा करेंगी। साथ ही जेमी लिन ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने इस विषय पर अब तक अपनी चुप्पी क्यों बनाए रखी थी और इसे सार्वजनिक रूप से संबोधित नहीं किया था। उन्होंने कहा समय से पहले यह करना सही नहीं था। लेकिन अब जब ब्रिटनी ने स्पष्ट रूप से सब कुछ सामने रख दिया है तो वह भी अब चुप नहीं रहेंगी और खुलेआम उनका समर्थन करेंगी। जेमी आगे कहती हैं, जिस दिन से मैं पैदा हुई हूं मैंने केवल प्यार किया है और अपनी बहन का समर्थन किया है।

Trending Videos
Britney Spears Sister Jamie Lynn and Friend Christina Aguilera Extends Support against CONSERVATORSHIP
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं उनकी दोस्त क्रिस्टीना ने कहा कि 'यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है कि किसी भी व्यक्ति या महिला को उसकी मर्जी से जीवन नहीं दिया जाता।' बता दें, करीब 13 साल से ब्रिटनी अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण में हैं। वही उनके करियर और जीवन को लेकर सभी फैसले लेते हैं। ब्रिटनी ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स की अदालत से कहा कि उनके इस अपमानजनक संरक्षण को खत्म किया जाए और उन्हें उनकी जिंदगी वापस की जाए। ब्रिटनी ने कोर्ट में 13 साल से चली आ रही कंजरवेटरशिप के खिलाफ कहा था, 'मुझे मेरी जिंदगी, मेरी आजादी वापस चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Britney Spears Sister Jamie Lynn and Friend Christina Aguilera Extends Support against CONSERVATORSHIP
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों, एक सुनवाई के दौरान ब्रिटनी ने जज से कहा, 'पिछले 13 साल से मुझे जबरदस्ती ड्रग्स दी गई। मेरी इच्छा के विरुद्ध काम करने को मजबूर किया गया। इतना ही नहीं मुझे मेरे शरीर से जबरन लगे हुए बर्थ कंट्रोल डिवाइस को हटाने से भी रोका गया। मैं अपनी जिंदगी वापस चाहती हूं। अगर मैं काम कर सकती हूं तो मुझे संरक्षण में नहीं रहना चाहिए। मैं चाहती हूं कि बिना किसी मूल्यांकन के इस ‘कंजरवेटरशिप’ को समाप्त किया जाए। कंजरवेटरशिप से मेरा भला होने से अधिक नुकसान हो रहा है। मैं एक बेहतर जिंदगी पाने की हकदार हूं।'

Britney Spears Sister Jamie Lynn and Friend Christina Aguilera Extends Support against CONSERVATORSHIP
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया

गायिका ने कहा कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती हैं और बच्चा चाहती हैं, लेकिन 'कंजरवेटरशिप' व्यवस्था उन्हें इसकी अनुमति नहीं दे रही है। ब्रिटनी ने अदालत से कहा, "मैं आगे बढ़ना चाहती हूं। शादी करना और बच्चा पैदा करना चाहती हूं। मुझे संरक्षण के दौरान बताया गया कि मैं बच्चा पैदा नहीं कर सकती और न शादी कर सकती हूं। मेरे शरीर में एक IUD डिवाइस लगाई गई है ताकि मैं गर्भवती न हो सकूं। मैं इस डिवाइस को बाहर निकालना चाहती हूं ताकि मां सकूं। लेकिन मुझे डॉक्टर के पास नहीं जाने दिया, वे नहीं चाहते कि मैं प्रेग्नेंट हो सकूं।'

विज्ञापन
Britney Spears Sister Jamie Lynn and Friend Christina Aguilera Extends Support against CONSERVATORSHIP
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, कंजरवेटरशिप, अमेरिका में संरक्षकता की एक कानूनी अवधारणा है, जहां कोर्ट के द्वारा प्रतिनिधियों का चुनाव होता है, उस शख्स के लिए जो मानसिक या शारीरिक रूप से खुद की देखभाल करने में असमर्थ हैं। यह आमतौर पर बुजुर्ग लोगों के लिए किया जाता है या फिर मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों के लिए जो सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारी से जूझ रहे हों। ऐसे में ब्रिटनी के मामले में उनकी वित्तीय संपत्ति से लेकर अन्य कोई भी फैसला सिंगर के पिता जेमी स्पीयर्स और एक वकील करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed