{"_id":"60db11bf8ebc3ec20b2186d6","slug":"jennifer-lopez-and-ben-affleck-spotted-enjoying-romantic-date-night-in-los-angeles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 साल बाद सुलझते रिश्ते: रोमांटिक डेट पर साथ नजर आए जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
17 साल बाद सुलझते रिश्ते: रोमांटिक डेट पर साथ नजर आए जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 29 Jun 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और गायिका जेनिफर लोपेज अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी बेन एफ्लेक के साथ अपने रिश्ते को लेकर तो कभी बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्यूज के साथ अपनी टूटी सगाई को लेकर। कुछ समय पहले ही जेनिफर का एलेक्स रोड्रिग्यूज के साथ ब्रेकअप हुआ है। एलेक्स रॉड्रिग्ज के साथ ब्रेकअप की खबरों के बाद अब जेनिफर को उनके पूर्व मंगेतर बेन एफ्लेक के साथ स्पॉट किया गया है। इससे पहले भी दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, अब तो लोगों को भी दोनों के बीच नजदीकियां साफ नजर आ रही हैं।
रोमांटिक डेट पर साथ आए नजर
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज एक बार फिर अपने रोमांटिक नाइट को लेकर चर्चा में हैं। बेन और जेनिफर पिछले शुक्रवार को लॉस एंजेलिस में डेट नाइट इंजॉय करते नजर आए। खबरों की मानें तो जेनिफर एवरा बेवेरली हिल्स में बेन के साथ एक सी फूड रेस्टोरेंट में पहुंचीं थी। ड्राइवर ने रॉल्स-रॉयस कार से उन्हें पीछे के दरवाजे से उतारा, लेकिन पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। बस, उसी के बाद से दोनों चर्चा में हैं।
2 of 5
जेनिफर लोपेज
- फोटो : सोशल मीडिया
इस रोमांटिक डेट पर जेनिफर न्यूट्रल कलर पैलेट ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने सफेद शर्ट और टैन शॉर्ट पर क्रीम कोट पहना था और हाई पोनी टेल बनाई थी। वहीं बेन ने ब्लैक जींस के साथ शर्ट, शूज और मेचिंग बेल्ट पहनी थी। बेनिफर (जेनिफर + बेन) के फैंस के लिए 17 सालों बाद उनका यह मिलन एक तोहफे की तरह है। फैंस दोनों की बढ़ती नजदीकियों से काफी खुश हैं।
3 of 5
जेनिफर लोपेज, बेन एफ्लेक
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, जेनिफर और बेन की मुलाकात फिल्म गिगली के सेट पर हुई थी। बेन ने 6.1 कैरेट पिंक सोलिटेयर कस्टम मेड हैरी विन्सटन की डायमंड रिंग के साथ जेनिफर को प्रपोज किया था। साल 2002 में इन दोनों ने सगाई कर ली थी। हालांकि, साल 2003 में आपसी मतभेद के चलते दोनों ने सगाई तोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेनिफर लोपेज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो जेनिफर के पास आज भी वह अंगूठी है, जिसके साथ बेन अफ्लेक ने उन्हें प्रपोज किया था। फॉक्स न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि जेनिफर से जुड़े एक सोर्स की ओर से उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि सिंगर के पास आज भी वह 6.10 कैरेट हीरे की अंगूठी है। इस अंगूठी की कीमत 1.2 मिलियन डॉलर है। जो उन्होंने इंगेजमेंट टूटने के बाद भी बेन को वापस नहीं की थी।
विज्ञापन
5 of 5
जेनिफर लोपेज
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों जेनिफर उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्यूज के साथ अपनी सगाई तोड़ दी थी। दोनों के रिश्ते में कुछ दिनों से काफी दिक्कतें चल रही थीं जिसके चलते यह फैसला लिया था। गौरतलब है कि जेनिफर और एलेक्स ने दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मार्च 2019 में सगाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।