मां बनने वाली हैं फ्रीडा पिंटो: मंगेतर कोरी ट्रैन के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी
फ्रीडा ने इंस्टाग्राम पर अपने कोरी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- अब सब कुछ सेंसिबल लग रहा है। जिंदगी, ये दुनिया, वह आंसू और कोशिशें, सभी समझ आने लगा है। बुद्धिमान लवर्स ने प्यार के बारे में जो कुछ भी कहा था वो सब समझ आने लगा है। अब मैं सेंसिबल हो चुकी हूं। तुम सबसे बेहतरीन इंसान हो जो मेरी जिंदगी में आए हो और तुम यही हों। मैं प्रयास करूंगी कि तुम यही रहो। तुम्हें बहुत सारा प्यार। हैप्पी बर्थ डे मंगेतर।'
इसके बाद फ्रीडा ने मॉडलिंग शुरू की। मॉडलिंग से पहले फ्रीडा ने एक अमेरिकी कार्टून कैरेक्टर ला-ला का भी किरदार निभाया था। फ्रीडा ने साल 2008 में 'स्लमडॉग मिलेनियर' से डेब्यू किया। इस फिल्म ने साल 2009 में सर्वोत्तम फिल्म के लिए एकेडमी पुरस्कार जीता। इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्मों में काम किया और इंटरनेशनल स्टार बन गईं। फ्रीडा की प्रमुख फिल्मों में 'राइज ऑफ दि प्लैनेट ऑफ एप्स', 'माइकल विंटरबॉटम', 'तृष्णा', 'डे ऑफ दि फाल्कन', 'इम्मोर्टल्स' आदि में नजर आ चुकी हैं।