अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस ब्रिटनी स्पीयर्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ब्रिटनी डांस करती नजर आ रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने की वजह उनका डांस बल्कि कुछ और ही है।
VIRAL VIDEO: डांस कर रही थी अभिनेत्री, जोर से आई आवाज और टूट गई पैर की हड्डी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ब्रिटनी ने ही 27 फरवरी को एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस वीडियो में ब्रिटनी डांस करते नजर आ रही हैं। वीडियो में ब्रिटनी उछल उछलकर डांस करती नजर आ रही हैं। डांस करते हुए उनका संतुलन बिगड़ जाता है और उनके पांव की हड्डी टूट जाती है।
A post shared by Britney Spears (@britneyspears) on
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ब्रिटनी ने लिखा, 'मैंने छह महीने से डांस नहीं किया था, इसलिए मैं भरपूर जोश में डांस कर रही थी और हां मैं यह भी जानती थी कि मैं नंगे पांव हूं। हंसना मत, लेकिन मैं नंगे पांव ज्यादा अच्छे ढंग से ग्रिप बना पाती हूं। लेकिन आप सुन सकते हैं कि मैंने अपना पांव कहां तुड़वाया...सॉरी आवाज कुछ ज्यादा ही तेज आती है।
बता दें कि ब्रिटनी का पूरा नाम ब्रिटनी जीन स्पीयर्स है। ब्रिटनी के करियर की शुरुआत 1992 में 'स्टार सर्च' प्रोग्राम में एक कंटेस्टेंट के तौर पर हुई थी। इसके बाद ब्रिटनी 1993 से 1994 तक डिज़्नी चैनल के शो 'द न्यू मिकी माउस क्लब' में नजर आईं।
इसके बाद 1999 में ब्रिटनी ने अपना पहला एलबम'बेबी वन मोर टाइम' रिलीज किया। इसके बाद साल 2000 में ब्रिटनी का दूसरा एलबम 'ऊप्स..आइ डिड इट अगेन' रिलीज हुआ। ब्रिटनी के इस एलबम को काफी पसंद किया गया और धीरे धीरे ब्रिटनी सभी की पसंदीदा आर्टिस्ट बन गईं।