फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Captain America Brave New World Day 3: ‘कैप्टन अमेरिका’ नहीं उठा पाई वीकएंड का फायदा, जानिए तीसरे दिन की कमाई?

Sun, 16 Feb 2025 08:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 16 Feb 2025 08:36 PM IST
सार

Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 3: हाल ही में रिलीज हुई मार्वल की हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल रहा है। जानिए, तीसरे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 3 Film Total Earnings in India
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म्स को भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। खासकर मार्वल प्रोडक्शन की फिल्में भारतीय दर्शक बड़े चाव से देखते हैं। हाल ही में मार्वल की फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' भारत में भी रिलीज हुई। इस फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा? तीसरे दिन इसने कितनी कमाई की जानिए?

Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 3 Film Total Earnings in India
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तीसरे दिन की कमाई 
भारत में फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' के तीसरे दिन की कमाई की बात की जाए तो अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इसने 3.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर है। जबकि मार्वल की पहले रिलीज हो चुकी फिल्मों ने भारत में अच्छा कलेक्शन किया है। लेकिन 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' को उतना अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। 

Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 3 Film Total Earnings in India
कैप्टन अमेरिका का एक सीन - फोटो : यूट्यूब
कितनी रही कुल कमाई 
फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की अब तक की कुल कमाई की बात की जाए तो यह भारत में 12.06 करोड़ रुपये है। पहले दिन इस फिल्म ने 4.3 करोड़ रुपये कमाए, वहीं दूसरे दिन 4.15 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की कमाई घटती हुई दिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 3 Film Total Earnings in India
फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' - फोटो : इंस्टाग्राम@officialcaptainamerica
नहीं उठा पाई वीकएंड का फायदा 
रविवार होने के बावजूद भी फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' को देखने के लिए दर्शक बहुत बड़ी संख्या में नहीं पहुंच रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म के साथ ही भारतीय फिल्म ‘छावा’ भी थिएटर में लगी हुई है। ऐसे में कुछ लोग ‘छावा’ को देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मराठा शौर्य की कहानी दर्शकों को कैप्टन अमेरिका से ज्यादा पसंद आ रही है। 
विज्ञापन
Captain America Brave New World Movie Box Office Collection Day 3 Film Total Earnings in India
'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' के सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम-@marvelstudios
ये है फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' की स्टार कास्ट की बात की जाए तो इसमें एंथनी मैकी, डैनी रामीरेज, शिरा हास, कार्ल लंबली, लिव टेलर, हर्ष नायर और हैरीसन फोर्ड जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। इसका निर्देशन जूलियस ओनाह ने किया है। केविन फाइगी, नेट मूर इस फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed