लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग ने भयंकर तबाही का मंजर पेश किया है। इसने अब तक कई लोगों की जान ले ली है। साथ ही, इस आग ने 4000 से अधिक इमारतों को अब तक अपनी चपेट में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक आग से बचने के लिए 1,30,000 से अधिक लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है। इस विनाशकारी घटना से न केवल आम लोग प्रभावित हुए हैं, बल्कि हॉलीवुड के कई बड़े सितारे के भी आलीशान घर जलकर राख हो गए हैं। आइए जानते हैं उन प्रमुख हस्तियों के बारे में जो इस आग से प्रभावित हुईं।
Los Angeles Wildfires: पेरिस हिल्टन से लेकर मैंडी मूर तक, लॉस एंजेलिस में लगी आग में सितारों ने खोया अपना घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस हिल्टन ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में अपने मालिबू स्थित घर के जलने की खबर साझा की। उन्होंने लिखा, “यह जानकर दिल टूट जाता है कि आज कई लोग उस जगह के बिना सो उठ रहे हैं, जिसे वह घर कहते हैं।” पेरिस हिल्टन ने यह घर साल 2021 में 80 लाख डॉलर से अधिक की कीमत में खरीदा था। यह घर उनके लिए काफी खास था, क्योंकि यहीं उनके बेटे फीनिक्स ने अपने पहले कदम उठाए थे।
एक्ट्रेस मैंडी मूर ने अपने अल्ताडेना पड़ोस की जली हुई इमारतों और धुएं से भरे आसमान की वीडियो इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले साझा किया था। उन्होंने लिखा, “यह है अल्ताडेना । पूरी तरह से तबाह हो चुका। मेरा प्यारा घर। मैं उन लोगों के लिए बहुत दुखी हूं, जिन्होंने इतना कुछ खो दिया।” इस पोस्ट में मैंडी ने यह भी साझा किया कि उनके बच्चों के स्कूल और उनके पसंदीदा रेस्तरां भी इस आग में जल गए हैं।
Los Angeles Fire: लॉस एंजिलिस में आग से मरने वालों का आंकड़ा 16 हुआ, 13 लापता, 10 पॉइंटस में जानिए सभी अपडेट्स
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बिली क्रिस्टल और उनकी पत्नी जानिस ने अपने 45 साल पुराने घर को खो दिया। उन्होंने कहा, “यहां हमने अपने बच्चों और पोते-पोतियों को पाला। हमारे घर का हर कोना प्यार से भरा हुआ था। इन खूबसूरत यादों को कभी नहीं भुलाया जा सकता।”
'द प्रिंसेस ब्राइड' के अभिनेता कैरी एल्वेस ने पुष्टि की कि उनका पालिसेड्स स्थित घर आग में जलकर राख हो गया। उन्होंने लिखा, "हमें अपना घर खोने का दुख है, लेकिन हम इस विनाशकारी आग से बचने के लिए आभारी हैं।"