मशहूर हस्तियों से जुड़ी कोई भी खबर दर्शकों के लिए काफी बड़ी बात होती है। उन हस्तियों को पसंद करने वाले दर्शक उनसे जुड़ी हर बात की जानकारी रखना चाहते हैं। इस बात का फायदा कई बार विज्ञापन कंपनियां उठाती हैं। किसी बड़ी हस्ती के गर्भवती होने की खबर अक्सर विज्ञापन के साथ आती है। इस क्षेत्र में सबसे अधिक विज्ञापन प्रेग्नेंसी टेस्ट प्रोडक्ट से जुड़ी कंपनियों के होते हैं।
यूं ही नहीं मिलती सेलेब्स के प्रेग्नेंसी की जानकारी, खबर के बदले इन कंपनियों से लाखों रुपये वसूलते हैं मशहूर सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदाहरण के तौर पर बात करें तो 1948 में बकिंघम पैलेस से अस्पष्ट बयान सामने आया कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जून के अंत के बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। असल बात ये थी कि वो उस समय गर्भवती थीं और उनकी पहली संतान प्रिंस चार्ल्स का जन्म होने वाला था। इस खबर का लोगों पर कुछ ऐसा प्रभाव पड़ा कि बाद के वर्षों में मशहूर हस्तियों के गर्भधारण का मौका बेहद आकर्षक कारोबार बन गया। इसके बाद विज्ञापन के जरिए ही सेलेब्स के गर्भवती होने की खबर सामने आने लगी।
इसके चलते प्रेग्नेंसी टेस्ट और प्रोडक्ट से जुड़ी कंपनियों को काफी फायदा मिलता रहा है। प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने वाली कंपनी क्लीयरब्लू अन्य ब्रांड के मुकाबले आगे है। उसने 2013 के बाद 70 सेलेब्स को अपने प्रोडक्ट के विज्ञापन अभियान से जोड़ा है। फर्स्ट रिसपॉन्स ने तो प्रेग्नेंसी की घोषणाओं को स्पॉन्सर किया है। गर्भवती महिलाओं के कपड़े बेचने वाली बैली बेडिंट, फॉर्मूला निर्माता एनफेमिल, गर्भनाल(कॉर्ड) के खून की बैंकिंग कंपनी सीबीआर भी गर्भावस्था और पैरेंटिंग से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में हस्तियों से करार करती हैं।
ब्रिटिश मॉडल इसकरा लॉरेंस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की जानकारी फर्स्ट रिसपॉन्स वेबसाइट को दी। इसकरा के इंस्टाग्राम पर 40 लाख फॉलोअर हैं। उन्होंने अपनी फीस का अधिकतर हिस्सा ( 14 लाख रुपये) दो फैंस को संतानहीनता का इलाज कराने के लिए दिया। सेलेब्रिट के मॉर्केटिंग करार कराने वाली कंपनी सोशलाइट की उपराष्ट्रपति सारा बॉयड का कहना है कि, 'प्रेग्नेंसी की घोषणा को स्पॉन्सर करने से ब्रांड को इसका बहुत फायदा मिलता है। सेलेब्स कितना मशहूर है और उसके कितने चाहने वाले हैं उनकी फीस इस पर निर्भर करती हैं'। ब्रायड की मानें तो काइली जेनर जैसी हस्ती 7 करोड़ से अधिक रुपये ले सकती हैं।
इस मामले में ड्रेक यूनिवर्सिटी में कानून और समाजशास्त्र की प्रोफेसर रीनी क्रेमर कहती हैं, 'जो सेलेब्स प्रेग्नेंट होती हैं वो इस ब्रांड के माध्यम से ये उदाहरण पेश करती हैं कि आम लोग भी इस तरह की जिंदगी जी सकते हैं'। मॉडल लॉरेंस कहती हैं कि, 'मशहूर लोगों पर अपनी फॉलोइंग बनाए रखने के लिए कंटेंट का दबाव होता है'। डॉ. कैशमोर का कहना है कि, 'अगर पहले से बताई गई प्रेग्ननेंसी गर्भपात या किसी कारण से खत्म हो जाती है तो ये खबर ज्यादा बड़ी बन जाती हैं'। ऐसे में विशेषज्ञ मानते हैं कि कम से कम 12 हफ्ते बाद गर्भधारण की घोषणा करना ही उचित है'।