फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charlie Chaplin: जब अमेरिका ने देश छोड़ने के लिए कह दिया था, 40 साल रहने के बावजूद कभी नहीं बन पाए नागरिक

Fri, 16 Apr 2021 05:26 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 16 Apr 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Charlie Chaplin 132 birthday anniversary unknown facts when usa america Asked To Leave The Country
चार्ली चैपलिन - फोटो : ट्विटर

चार्ली चैपलिन (Charlie Chaplin) एक ऐसी हस्ती जिसे 132 साल बाद भी किसी परिचय की जरूर नहीं, क्योंकि लोगों के दिल-ओ-दिमाग में वो आज भी जिंदा हैं। चार्ली ही उस जमाने में मनोरंजन जगत की ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर ख्याति प्राप्त करने का कारनामा कर दिखाया था। देश-विदेश में पसंद किए जाने वाले महान अभिनेता चार्ली की भारत में भी अच्छी लोकप्रियता थी। यहां तो आज लोग उनके गुदगुदाने वाले कॉमिक शोज को भूल नहीं पाए हैं। आज उनकी 132वीं जयंती पर उनसे जुड़ी खास बातें जानेंगे।

Charlie Chaplin 132 birthday anniversary unknown facts when usa america Asked To Leave The Country
चार्ली चैपलिन - फोटो : इंस्टाग्राम

चार्ली चैपलिन ने 1977 में अपनी मृत्यु से एक साल पहले तक काम किया। कहते हैं उन्होंने विक्टोरिया युग से लेकर अपनी मृत्यु तक 75 साल तक काम किया। उन्होंने कई ऐसी अनोखी फिल्में कीं जो आज भी प्रासंगिक हैं। उनका असली नाम सर चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन केबीई था, जो बाद में चार्ली चैपलिन के तौर पर मशहूर हुआ।

Charlie Chaplin 132 birthday anniversary unknown facts when usa america Asked To Leave The Country
चार्ली चैपलिन - फोटो : इंस्टाग्राम

चार्ली चैपलिन एक बेहतरीन हास्य अभिनेता, फिल्म निर्माता और संगीतकार थे। खासकर वे मूक फिल्मों के युग के महान किरदार थे। आकर्षक छवि वाले चार्ली अपनी फिल्म ‘द ट्रैम्प’ के कारण वर्ल्ड आइकॉन बन गए थे। फिल्म उद्योग के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण सहयोग में उन्हें ऊंचा दर्जा प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Charlie Chaplin 132 birthday anniversary unknown facts when usa america Asked To Leave The Country
चार्ली चैपलिन - फोटो : इंस्टाग्राम

शायद कम ही लोग जानते होंगे कि चार्ली महज पांच साल की उम्र से काम करने लगे थे। इसके पीछे उनकी एक गहरी पीड़ा छिपी थी। जब चैपलिन पांच साल के थे, तब एक उपद्रवी सैनिकों की भीड़ के सामने उनकी मां की आवाज चली गई थी। मंच प्रबंधकों ने चैपलिन को उनकी मां की जगह गाने के लिए भेजा। उन्होंने जैक जोन्स नामक एक लोकप्रिय गीत गाया। दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया और उनपर पैसे लुटाए।

विज्ञापन
Charlie Chaplin 132 birthday anniversary unknown facts when usa america Asked To Leave The Country
चार्ली चैपलिन - फोटो : इंस्टाग्राम

उस समय में मूक फिल्मों का दौर था। तब चार्ली ने ‘टॉकीज’ के आने का विरोध किया। लेकिन बाद में वे खुद ही आवाज के साथ  फिल्में बनाने में जुट गए। यह सब 1927 में ‘द जैज सिंगर’ के साथ शुरू हुआ। इस दौरान ऑडियो वाली फिल्मों ने तेजी से लोकप्रिता बटोरना शुरू कर दी थी। उस समय चार्ली नई तकनीक को अपनाने से हिचकिचा रहे थे। डर था कि वो बर्बाद न हो जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed