सब्सक्राइब करें

अपने आखिरी समय में बेहद दर्द में थे डस्टिन डायमंड, दोस्त ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 03 Feb 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
Dustin Diamond Was In A Lot Of Pain And Struggled For Breath Reveals His Friend
Dustin Daimond - फोटो : Instagram

अमेरिका के मशहूर एक्टर डस्टिन डायमंड का सोमवार की सुबह निधन हो गया। 'सेव्ड बाइ द बेल' जैसी हिट सीरीज के मशहूर एक्टर के निधन की खबर सुनते ही हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक शोक की लहर है। डस्टिन के मैनेजर ने बताया कि हाल ही में डस्टिन को पता चला था कि वो अग्रेसिव कैंसर से जूझ रहे हैं। इसके महज 3 हफ्ते बाद ही उनका निधन हो गया। तो वहीं डस्टिन के करीबी दोस्त डैन ब्लॉक ने बताया कि कैसे डस्टिन अपने आखिरी समय में काफी दर्द में थे और कैंसर से बहादुरी से लड़ रहे थे।

Trending Videos
Dustin Diamond Was In A Lot Of Pain And Struggled For Breath Reveals His Friend
Dustin Diamond - फोटो : Instagram

डैन ब्लॉक ने बताया कि, जब डायमंड को अस्पताल से घर ले जाया जा रहा था और घर पहुंचे से पहले ही उसकी सांसे रुक गई थई।' ब्लॉक ने आगे कहा कि, 'डायमंड अपने आखिरी समय में कोई और ही आदमी था। जब मैं सोमवार को उससे मिलने पहुंचा तो वो बोल नहीं रहा था। वो काफी हांफ रहा था और मेरे लिए ये देखना बहुत दुख भरा था। मुझे पता था कि वो बहुत दर्द में था।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dustin Diamond Was In A Lot Of Pain And Struggled For Breath Reveals His Friend
Dustin Diamond - फोटो : Instagram

ब्लॉक ने बताया कि, 'जब मैं आखिरी गुरुवार को डस्टिन से मिलने आया था, तब उसने मुझे बताया था कि वो बहुत दर्द में है, लेकिन वो उस वक्त भी अपने भविष्य को लेकर काफी उत्साहित था। उसने सोचा था कि उसके पास अभी कुछ सप्ताह और महीने होंगे। उसने कुछ पांच महीने जीने का और सोचा था।' उन्होंने आगे बताया कि,'डायमंड अपने पिता के वहां पहुंचने पर काफी उत्साहित था और उसने मुझे फोन पर कहा था, पापा हवाई अड्डे पर है, मैं तुम्हें बाद में फोन करूंगा, लेकिन उसने फिर फोन नहीं किया। वो हमारी कॉल पर आखिरी बात थी। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पता चला कि उसके लीवर के एंजाइम बढ़े हुए थे और उसे पीलिया हो गया था।'

Dustin Diamond Was In A Lot Of Pain And Struggled For Breath Reveals His Friend
Dustin Diamond - फोटो : Instagram

ब्लॉक ने आगे बताया कि, 'मुझे खुशी है कि मैं उससे मिलने आया। वह बोल नहीं सकता था लेकिन वह मुझे सुन सकता था। मैं उससे बात कर रहा था और चुटकुले सुना रहा था। मैं उससे कह रहा था कि, मुझे उसका ऑटोग्राफ कभी नहीं मिला। मुझे हमेशा अन्य लोगों के लिए ऑटोग्राफ मिल रहे थे, लेकिन मुझे अपने लिए कभी नहीं मिला। मैंने मजाक में कहा, 'तुमने मुझे कभी ऑटोग्राफ नहीं दिया, इसलिए जब तुम बेहतर होगे तो मुझे एक ऑटोग्राफ देना।' वह मेरे कहे अनुसार प्रतिक्रिया दे रहा था, उसकी आंखें हिल रही थीं, मुझे यकीन है कि वह मुझे सुन सकता था। लेकिन उसे इस हालत में देखना काफी दुखद था।'

विज्ञापन
Dustin Diamond Was In A Lot Of Pain And Struggled For Breath Reveals His Friend
Dustin Diamond - फोटो : Instagram

डस्टिन के स्टैंड अप कॉमेडी के हुनर से हर कोई वाकिफ था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। जिसपर उनके एजेंट ने कहा था कि, 'हम जानते हैं कि पिछले कुछ विवादो को लेकर डस्टिन की छवि लोगों के बीच थोड़ी खराब पेश हुई  लेकिन हम चाहते हैं कि लोग ये बात समझें की वो जानबूझकर ऐसी हरकतें नहीं करते थे। उन्हें अपने दर्द को संभालना नहीं आता था इसलिए उनसे कुछ ऐसी हरकतें हो जाती थीं जो उन्हे नहीं करनी चाहिए थी'। डस्टिन के निधन पर हॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारों ने शोक जताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed