सब्सक्राइब करें

टूटे रिश्ते: पति से अलग हुईं पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा, दो साल पहले रचाई थी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 26 Jul 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
Ex Adult star Mia khalifa announces separation from husband after two years of marriage
मिया खलीफा, रॉबर्ट सैंडबर्ग - फोटो : सोशल मीडिया

जगमगाती दुनिया में कई बार चुनौतियों से लड़कर रिश्ते मजबूत हो जाते हैं तो कभी कभी किसी बात पर ये रिश्ते टूट भी जाते हैं। हाल ही में एक समय की मशहूर पोर्न स्टार रहीं मिया खलीफा ने भी अपने पति से अलग रहने की घोषणा कर दी है। बता दें कि पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने करीब 2 साल पहले रॉबर्ट सैंडबर्ग से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दो साल तक उनके रिश्ते में उतार चढ़ाव आते रहे। इसके बाद मिया और रॉबर्ट ने अलग होने का फैसला कर लिया। मिया ने पति से अलग होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दी।



पति से अलग हुईं मिया खलीफा

मिया ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम पूरे यकीन के साथ ये बात कह सकते हैं कि हमने अपनी शादी बचाए रखने की पूरी कोशिश की। हालांकि एक साल की थैरिपी और कोशिशों के बाद हमें पता चला किए एक दूसरे के प्रति हमारी भावनाएं खत्म हो गई हैं जिसे बनाए रखने की भी हमने पूरी कोशिश की'।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mia K. (@miakhalifa)

Trending Videos
Ex Adult star Mia khalifa announces separation from husband after two years of marriage
मिया खलीफा, रॉबर्ट सैंडबर्ग - फोटो : सोशल मीडिया

आगे मिया ने लिखा, 'हम हमेशा एक दूसरे को प्यार और सम्मान देते रहेंगे क्योंकि हमें पता है कि हमारा ब्रेकअप किसी एक घटना के कारण नहीं हुआ है बल्कि ऐसे मतभेदों पर हुआ है जिन्हें बदला नहीं जा सकता है। ऐसे में हम दोनों में से कोई भी एक दूसरे पर इल्जाम नहीं लगा सकता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ex Adult star Mia khalifa announces separation from husband after two years of marriage
मिया खलीफा - फोटो : Instagram

मिया ने आगे लिखा, 'हम लोगों ने बिना किसी पछतावे के अपने चैप्टर को क्लोज कर रहे हैं और अलग अलग शुरुआत करने जा रहे हैं। हालांकि हम अपने परिवार, दोस्तों और पालतू कुत्तों से जुड़े रहेंगे। ये काम लंबे समय से होना था लेकिन हमें खुशी है कि हमने अपना टाइम लिया और पूरी कोशिश की। हम दूर जाते हुए भी ये कह सकते हैं कि हमने पूरी कोशिश की'।

Ex Adult star Mia khalifa announces separation from husband after two years of marriage
मिया खलीफा - फोटो : Instagram

बता दें कि मिया खलीफा ने अलग होने की जानकारी देने के बाद ट्वीट कर फैंस से बधाई देने के लिए कहा। मिया ने लिखा, 'जब कोई तलाक लेते है तो आई एम सॉरी की जगह बधाई हो कहना सीखें। बहुत से लोग जहां मिया के इस फैसले से हैरान हैं तो वहीं बहुत से फैंस उनका समर्थन भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ex Adult star Mia khalifa announces separation from husband after two years of marriage
मिया खलीफा - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि मिया ने साल 2014 में पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार से खुद को अलग कर लिया था। साल 2016 में मिया ने बताया कि उन्होंने केवल 3 महीने बाद ही पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री में आने के फैसले के बारे में भी बताया था। इसके बाद उन्होंने स्वीडन के रहने वाले शेफ रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ मार्च 2019 में सगाई की थी और 2 महीने बाद जून 2019 में दोनों ने शादी कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed