फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fast X: 22 साल से चली आ रही कहानी का धमाकेदार उपसंहार, 10वीं फिल्म में लगेगा इन दिग्गज सितारों का मेला

Tue, 09 May 2023 11:39 AM IST
ज्योति वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 09 May 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Fast X Story of explosive epilogue left since 22 years See Veteran Stars List Will Be Seen In 10th film
'फास्ट एंड फ्यूरियस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज का सिलसिला अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ पहुंचा है।हॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय फिल्म सीरीज में से एक 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की लेगेसी अब इसकी नई फिल्म 'फास्ट 10' से समाप्त होने जा रही है। फिल्म सीरीज का ये अंतिम हिस्सा 19 मई को रिलीज होने जा रहा है। इस आखिरी भाग में दर्शकों को शुरू से अंत तक के अधिकतर किरदार एक साथ देखने को मिलेंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो जाते जाते यह फिल्म अपने साथ कुछ ऐसी यादें दे जाएगी जो फिल्म के प्रशंसकों के लिए जीवन भर के लिए यादगार रहेंगी। 'फास्ट 10' की रिलीज से पहले जानते हैं इस फिल्म को देखने की पांच खास वजहें...

Fast X Story of explosive epilogue left since 22 years See Veteran Stars List Will Be Seen In 10th film
'फास्ट एंड फ्यूरियस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विलेन के रूप में नजर आएंगे जेसन मोमोआ 

हॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं की लिस्ट में जो सबसे बड़ा नाम है वह है जेसन मोमोआ। जेसन मोमोआ जल्द ही 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की  फ्रेंचाइजी के आखिरी हिस्से 'फास्ट 10' में विलेन के तौर पर देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म में जेसन ड्रग लॉर्ड हर्नान रेयेस के बेटे के किरदार में अपने पिता के मौत का बदला लेते नजर आएंगे। जेसन जिस किरदार में हैं उसका फिल्म में सिर्फ एक ही मकसद है कि वह किसी भी तरह से डोम परिवार को नष्ट करना चाहता है।

Fast X Story of explosive epilogue left since 22 years See Veteran Stars List Will Be Seen In 10th film
जेसन स्टैथम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्शन के शौकीनों के लिए नया एडवेंचर 

'फास्ट एंड फ्यूरियस' को दुनिया भर में इतनी प्रसिद्धि मिलने की एक वजह फिल्म में दिखाई गई कारें हैं। हर बार जिस तरह से कार रेस को दिखाया जाता है उसको देख कर लोग इस सीरीज की तरफ और आकर्षित होते हैं। ऐसे में फिल्म सीरीज के इस आखिरी हिस्से में आपको कुछ ऐसी नई तरह की कारें देखने को मिलेगी जिनको देखने के बाद दर्शकों को एक अलग ही एडवेंचर नजर आएगा। कार चेसिंग सीन तो इस फिल्म का सबसे पसंदीदा हिस्सा है। ऐसे में इस फिल्म में आपको उसका भी एक नया और अलग अनुभव देखने को मिलेगा। इस फिल्म के जरिए आप बहुत ही बेहतरीन कारों वाली दुनियां में प्रवेश करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fast X Story of explosive epilogue left since 22 years See Veteran Stars List Will Be Seen In 10th film
ब्री लार्सन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बड़े सितारों से सजी फिल्म 'फास्ट 10'


'फास्ट एंड फ्यूरियस' का यह आखिरी हिस्सा हॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों से परिपूर्ण होने वाला है। अब तक इस फिल्म सीरीज के नौ भाग आ चुके हैं और यह 10वां हिस्सा है। इन नवों हिस्सों के जितने भी किरदार थे, उनमें से अधिकतर इस आखिरी हिस्से में एक साथ देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में विन डीजल, मिशेल रोड्रिग्ज़, टाइरिस गिब्सन, क्रिस, नथाली इमैनुएल, जोर्डाना बूस्टर, सुंग कांग, जॉन सीना और जेसन स्टैथम एक साथ धूम मचाते देखने को मिलेंगे। इनके साथ ही डेनिएला मेल्चिओर, ब्री लार्सन और जेसन मोमोआ फिल्म सीरीज में पहली बार अपने अभिनय का जादू दिखाने जा रहे हैं।

B'day: परिवार ने बनाया एक्टिंग छोड़ने का दबाव, फिर विजय कैसे बने साउथ के 'अर्जुन रेड्डी'-बॉलीवुड के 'लाइगर'

विज्ञापन
Fast X Story of explosive epilogue left since 22 years See Veteran Stars List Will Be Seen In 10th film
जेसन मोमोआ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्शन के साथ इमोशन का तड़का

ये फिल्म भी टोरेटो परिवार के इर्द गिर्द ही घूमेगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे  इस बार भी डोम अपने परिवार को बचाने के लिए अलग-अलग तरह के संघर्षों का सामना करता है। टोरेटो के 12 वर्षों का संघर्ष इस आखिरी हिस्से के साथ अब समाप्त होने जा रहा है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी विलेन अपनी कूटनीतियों से बाज नहीं आता है। इस आखिरी हिस्से में परिवार को एक साथ  देखना 'फास्ट एंड फ्यूरियस' प्रेमियों को भावुक कर सकता है।
 

Modern Love Chennai: हिंदी-तेलुगू के बाद अब तमिल संस्करण की बारी, चेन्नई के कैनवास पर रची छह अनूठी प्रेम कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed