बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कोरोना वायरस की वजह से बीते कुछ ही दिनों में कई अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में दावा किया जा रहा था कि आमिर खान भी अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करेंगे। दूसरी तरफ ये भी अफवाह थी कि ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की वजह से भी आमिर खान अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल सकते हैं क्योंकि दोनों फिल्म एक ही दिन आ रही हैं। इन सब खबरों ने फैंस को निराश कर दिया था लेकिन अब आमिर खान ने इन अफवाहों पर रोक लगाते हुए एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि फिल्म की रिलीज डेट नहीं बदली जाएगी।
Filmy Wrap: इस दिन होगी रिलीज ‘लाल सिंह चड्ढा’ और हिंदी में नहीं आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कोरोना वायरस की वजह से बीते कुछ ही दिनों में कई अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ अब हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा (Shehzada) के प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता मनीष शाह ने लंबी बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ की हिंदी रीमेक इन दिनों फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘शहजादा’ के नाम से बन रही है। ऐसे में फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज करना शहजादा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से सही नहीं होगा।
Ala Vaikunthapurramuloo: हिंदी में रिलीज नहीं होगी अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म, शहजादा के मेकर्स संग लिया फैसला
सलमान खान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने सिंगल सॉन्ग 'मैं चला' का टीजर रिलीज किया है। सलमान खान के साथ इस रोमांटिक गाने में तेलुगू एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल नजर आएंगी। ये गाना पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और सलमान खान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर ने गाया है। इस टीजर में फैंस उनका लुक काफी पसंद कर रहे हैं। रिलाज होते ही गाने की चर्चा होना शुरू हो गई है।
Teaser Out: सलमान खान के नए म्यूजिक वीडियो 'मैं चला' का टीजर रिलीज, फैंस को पसंद आया भाईजान का लुक
दिवंगत पुनीत राजकुमार की फिल्मों के सहारे प्राइम वीडियो ने अब कन्नड़ सिनेमा के प्रशंसकों के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की रणनीति बनाई है। प्राइम वीडियो ने उनकी पांच फिल्में अपने प्लेटफॉर्म पर 1 फरवरी से मुफ्त दिखाने का फैसला किया है। ओटीटी ने इसके अलाव पुनीत राजकुमार की तीन नई फिल्मों के प्रीमियर की जानकारी भी दी है। मैन ऑफ द मैच, वन कट टू कट और फैमिली पैक नाम की ये फिल्में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर करेंगी।
Puneeth Rajkumar: प्राइम वीडियो की कन्नड़भाषियों के बीच पैठ बनाने की कोशिश, मुफ्त में दिखाएगा दिवंगत अभिनेता की फिल्में
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। शायद ही कोई हो जो उन्हें न जानता हो। बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अनुराग कश्यप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के हैं। अनुराग अपनी फिल्मों में समाज की कड़वी सच्चाई को सामने लेकर आते हैं और उनकी फिल्मों का अलग दर्शक वर्ग है। अनुराग ने अपनी मेहनत और काम से अलग पहचान बनाई है लेकिन एक समय था जब अनुराग कश्यप के माता-पिता ने पैसे उधार लेकर उन्हें पढ़ने भेजा था। उन्होंने अपने इस मुकाम पर होने का श्रेय भी माता-पिता को दिया।
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने किया खुलासा,"उन्हें स्कूल भेजने के लिए माता-पिता को पैसे उधार लेने पड़े थे"