फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोर्ब्स बिलेनियर्स की सूची में शामिल हुईं किम कार्दशियन, देखिए क्यों याद किया जा रहा पांच साल पुराना ट्वीट

Wed, 07 Apr 2021 05:08 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 07 Apr 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Forbes announced Kim Kardashian as billionaire Jeff Bezos Bill Gates and Mark Zuckerberg are on top
किम कार्दशियन - फोटो : Social media

हमेशा चर्चा में बनीं रहने वालीं अंतरराष्ट्रीय सेलेब्रिटी, अमेरिकी सुपर मॉडल, टीवी स्टार और बिजनेस वुमेन किम कार्दशियन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वे किसी निजी कारणों से नहीं बल्कि अपनी एक और बड़ी सफलता को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने एक बड़ी कामयाबी अपने नाम कर ली है। फोर्ब्स की वार्षिक सूची के अनुसार किम कार्दशियन आधिकारिक तौर पर अरबपति बन गई हैं। फोर्ब्स की वार्षिक विश्व की अरबपतियों की सूची में उनका नाम पहली बार शामिल हुआ है।

Forbes announced Kim Kardashian as billionaire Jeff Bezos Bill Gates and Mark Zuckerberg are on top
kim kardashian

किम कार्दशियन की पिछले साल अक्टूबर में कुल संपत्ति 780 मिलियन डॉलर थी, जिसमें 200 मिलियन डॉलर का उछाल आने के बाद वो 100 करोड़ी दल में शामिल हो गई हैं। हालांकि, वे अब भी रैंकिंग के मामले में 2674वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में जेफ बेजोस ($ 177 बिलियन), एलोन मस्क ($ 151 बिलियन), बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली ($ 150 बिलियन), बिल गेट्स ($ 124 बिलियन) और मार्क जुकरबर्ग ($ 97) के साथ शीर्ष पर हैं।

Forbes announced Kim Kardashian as billionaire Jeff Bezos Bill Gates and Mark Zuckerberg are on top
Kim Kardashian - फोटो : Twitter

फोर्ब्स का अनुमान है कि किम कार्दशियन टीवी कार्यक्रम, एंडोर्समेंट डील्स के अलावा दो बड़े बिजनेस से अरबपति की सूची में शामिल हो पाई हैं। उन्होंने 2017 में केकेडब्ल्यू ब्यूटी लॉन्च किया था, जिसमें मेकअप किट, आईशैडो, लिपस्टिक, कंसीलर और भी कई ब्यूटी प्रोडक्ट की बिक्री की गई। फोर्ब्स के अनुसार एक साल के भीतर कारोबार लगभग 100 मिलियन डॉलर राजस्व में लाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Forbes announced Kim Kardashian as billionaire Jeff Bezos Bill Gates and Mark Zuckerberg are on top
kim kardashian

कार्दशियन की सौतेली बहन काइली जेनर की मेकअप कंपनी, काइली कॉस्मेटिक्स की शानदार सफलता के बाद फोर्ब्स ने जेनर (मार्च 2019 में) को दुनिया की सबसे कम उम्र की स्व-निर्मित अरबपति करार दिया था। हालांकि, मैगजीन ने बाद में कहा कि वो वाकई में अरबपति नहीं थीं, बल्कि मूल्य बढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन
Forbes announced Kim Kardashian as billionaire Jeff Bezos Bill Gates and Mark Zuckerberg are on top
kim kardashian

कार्दशियन ने स्किम्स नाम से अपनी शेपवियर कंपनी 2019 में लॉन्च की थी। पहले इसका नाम किमोनो था, जिसे संस्कृति से जुड़े पारंपरिक विवादों के कारण बदल दिया गया था। अपने ब्रांड को चमकाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का जबरदस्त इस्तेमाल किया। क्योंकि वर्तमान में उनके पास 69.7 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स और 213 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। इस तरह उन्होंने तेजी से अपनी संपत्ति में इजाफा किया।
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed