Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Hollywood
›
Harry Potter: Return to Hogwarts trailer released all the actors will be seen together again on the 20th anniversary of the film
{"_id":"61c1d598bbc403580e1e09bc","slug":"harry-potter-return-to-hogwarts-trailer-released-all-the-actors-will-be-seen-together-again-on-the-20th-anniversary-of-the-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harry Potter reunion: हैरी पॉटरः रिटर्न टू हॉगवर्ट्स का ट्रेलर रिलीज, फिल्म की 20वीं वर्षगांठ पर फिर साथ नजर आएंगे सभी कलाकार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Harry Potter reunion: हैरी पॉटरः रिटर्न टू हॉगवर्ट्स का ट्रेलर रिलीज, फिल्म की 20वीं वर्षगांठ पर फिर साथ नजर आएंगे सभी कलाकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने जमाने की मशहूर जादुई फिल्म हैरी पॉटर का जादू एक बार फिर चलने वाला है। दरअसल, हैरी पॉटरः रिटर्न टू हॉगवर्ट्स ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को देख फिल्म से जुड़ी सभी पुरानी यादें ताजा हो गई। ट्रेलर में फिल्म से जुड़े सभी कलाकार अपने अनुभवों को बांटते भी नजर आए। सामने आए ट्रेलर में हैरी पॉटर की भूमिका निभाने वाले डेनियल रेडक्लिफ एक सुनसान गली में चलते दिखाई दिए। आगे जाकर हर्माइनी ग्रेंजर (एम्मा वाटसन) और रॉन वीजली ( रूपर्ट ग्रिंट) से मिलते हैं। इन तीनों के अलावा ट्रेलर में और भी कई कलाकार नजर आए।
दरअसल, हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी के 20 साल पूरे होने के जश्न में 1 जनवरी 2022 को एक खास जश्न का आयोजन रखा गया है। इस सेलिब्रेशन का नाम हैरी पॉटरः रिटर्न टू हॉगवर्ट्स रखा गया है। एचबीओ मैक्स पर रिलीज होने वाले इस शो में फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी कलाकार नजर आएंगे।
सामने आए ट्रेलर में सभी अभिनेताओं का हॉगवर्ट्स के ग्रेट हॉल में रियूनियन होता है। यहां सब एक- दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ट्रेलर में फिल्म में ड्रैको मालफॉय की भूमिका निभाने वाले टॉम फेल्टर को एम्मा गले लगाते भी नजर आ रही हैं।
इसके अलावा ट्रेलर में हर्माइनी कहती दिखाई दीं कि ऐसा महसूस होता है जैसे समय हीं नहीं बिता, लेकिन असल में यह काफी आगे निकल चुका है। वहीं, डेनियल कहते हैं कि उन्हें हमेशा से डर लगता था कि उन्होंने जीवन में कुछ अच्छा काम नहीं किया था। लेकिन यहां सबको देख यह महसूस होता है कि ऐसा कुछ नहीं है।
दरअसल, 16 नवंबर 2001 को सिनेमाघरों में हैरी पॉटर का पहला भाग हैरी पॉटर एंड द सॉर्सेरस स्टोन रिलीज हुआ था। इस फिल्म की रिलीज की 20वीं वर्षगांठ को खास बनाने के लिए फिल्म के निर्माता वॉर्नर ब्रदर्स ने कई खास कार्यक्रमों की योजना बनाई है।
एचबीओ मैक्स पर होने वाले इस कार्यक्रम में फिल्म के तीन मुख्य कलाकार डेनियल रेडक्लिफ, रूपर्ट ग्रिंट और एम्मा वाटसन शामिल होंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में निर्देशक क्रिस कोलंबस भी मौजूद रहेंगे। यह शो 1 जनवरी 2022 को एचबीओ स्क्रीम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।