हमने और आपने अब तक बॉलीवुड सितारों की तरह हूबहू दिखने वाले लोग देखें हैं। यह बात हर किसी को हैरान कर देती है कि आखिर कोई इतना अधिक एक-दूसरे से कैसे मेल खा सकता है। लेकिन क्या आपने बॉलीवुड और हॉलीवुड जगत में एक जैसी सूरत वाले कलाकार देखें हैं। इन अभिनेताओं के बीच इतनी अधिक समानता है कि इनको देखकर आपका सिर चकरा जाएगा। आज हम आपको बॉलीवुड जगत और 60-70 के दशक के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के हमशक्ल के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कोई आम इंसान नहीं है बल्कि हॉलीवुड का सुपरस्टार है। इन्हें देखने के बाद दोनों के बीच फर्क करना काफी मुश्किल है।
हमशक्ल: हूबहू जितेंद्र की तरह दिखते हैं हॉलीवुड अभिनेता चार्ली, एक नजर देख पहचानना होगा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्कराहट से चेहरे तक, दोनों में है काफी समानता
हमने कई बॉलीवुड सितारों और उनके जैसे मिलते-जुलते लोगों के देखा है, लेकिन जितेंद्र और चार्ली के बीच काफी समानताएं हैं। इन दोनों ही कलाकारों की शक्ल में तो समानता है, लेकिन इसी के साथ इनकी मुस्कराहट भी एक-दूसरे से हूबहू मिलती हैं। दोनों के हेयरस्टाइल भी काफी मिलते-जुलते हैं और ये दोनों ही अपनी-अपनी इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय हैं।
हॉलीवुड का बड़ा नाम हैं चार्ली
जिस तरह से जितेंद्र फिल्मी जगत में 60-70 के दशक के मशहूर अभिनेता हैं और उन्हें दिग्गज कलाकार के तौर पर जाना जाता है। उसी तरह से चार्ली भी हॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय कलाकारों में शुमार हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने अब तक के सफर में कई कॉमेडी फिल्में की हैं, जिसमें 'मेजर लीग', 'दी हॉट शॉट्स' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनके द्वारा निभाई गई क्रिस टेलर, जेक कैसे, बड फॉक्स की भूमिका उनकी सबसे बेहतरीन भूमिकाओं में शुमार है। जितेंद्र और चार्ली दोनों ही कलाकार अपनी-अपनी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। अमेरिकन टेलीविजन शो 'टू एंड ए हाफ मेन' ने चार्ली को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। शो में चार्ली ने हार्पर की भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त उन्हें शीन के दो सिटकॉम में भी उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
जितेंद्र विवादों से हैं दूर, चार्ली का है गहरा नाता
60 -70 के मशहूर अभिनेता जितेंद्र जितना अधिक विवादों से दूर रह सकते हैं वो रहते हैं। ऐसा बहुत ही कम सुनने और देखने को मिलता है कि जितेंद्र किसी वाद-विवाद में फंसे हैं। लेकिन ये बॉलीवुड अभिनेता विवादों से जितना दूर रहा हैं, उतना ही चार्ली विवादों के करीब रहे हैं। ऐसी खबर है कि उनके दुर्व्यवहार की वजह से उन्हें अमेरिका टेलीविजन शो 'टू एंड हाफ मेन' से बाहर कर दिया गया था।
दोनों ही दिग्गज अभिनेता हैं फिल्मी दुनिया से दूर
जितेंद्र और चार्ली दोनों को ही अपने-अपने समय में बहुत लोकप्रियता मिली। लेकिन अब दोनों ने ही फिल्म और टेलीविजन की दुनिया से दूरी बना ली है। जितेंद्र की अंतिम फिल्म साल 2013 में महाभारत और बर्बरीक थी। वहीं चार्ली साल 2017 में अंतिम बार फिल्म 9/11 में नजर आए थे।