बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर पर उठे सवाल, उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 04 Jun 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Time Is Not Straight and Neither Am I, Sophie Turner Cryptic Instagram Post Leaves Fans Confused
सोफी टर्नर - फोटो : twitter

प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की है जिससे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। उन्होंने प्राइड महीने का जश्न मनाते हुए एक ऐसा पोस्ट लिखी जिसकी वजह से अब सोशल मीडिया पर उनके लैंगिक रुझान को लेकर प्रश्न उठने लगे हैं।

Trending Videos
Time Is Not Straight and Neither Am I, Sophie Turner Cryptic Instagram Post Leaves Fans Confused
सोफी टर्नर - फोटो : Twitter

प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और गेम ऑफ थ्रोंस की अभिनेत्री सोफी टर्नर को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। उनकी लैंगिकता को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह है सोफी टर्नर की इंस्टाग्राम स्टोरी के वो शब्द जिसमें उन्होंने लिखा कि 'न तो ये समय स्ट्रेट है और न ही मैं।' दरअसल प्राइड महीने का जश्न मनाते हुए उन्होंने यह पोस्ट शेयर की है।

उनकी इस पोस्ट पर ‘गे प्राइड’, ‘बाय प्राइड’ भी लिखा हुआ था और साथ में इंद्रधनुष भी बना था। इस बीच जिस बात ने लोगो का ध्यान आकर्षित किया वो था 'हटो मैं गे हूं'(मूव आई एम गे) और साथ ही समलैंगिकता का झंडा भी लगा हुआ था। अब लोग सोशल मीडिया पर न सिर्फ सवालों की बौछार कर रहे हैं बल्कि ये अटकलें भी लगा रहे हैं कि सोफी टर्नर ने अपनी लैंगिकता को लेकर खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Time Is Not Straight and Neither Am I, Sophie Turner Cryptic Instagram Post Leaves Fans Confused
सोफी टर्नर - फोटो : facebook

दरअसल अमेरिका में जून महीने में एलजीबीटी कम्युनिटी को प्राइड महीने के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें कई सितारे भी सहयोग देते हैं। सोफी टर्नर ने भी प्राइड महीने का जश्न मनाते हुए ये पोस्ट साझा किया था जिसके बाद वो खुद सवालों के घेरे में आ गईं। कुछ यूजर इस खुलासे से खुश हुए तो कुछ ने ये सवाल उठाए कि उन्होंने जो जोनस से शादी क्यों की, अगर वह समलैंगिक हैं तो। एक शख्स ने लिखा, "अगर सोफी टर्नर समलैंगिक हैं तो ये एक बहुत बड़ी जीत है। वो काफी हॉट हैं।" एक व्यक्ति ये प्रश्न उठाया, "क्या आप मुझसे ये कह रहें हैं कि सोफी टर्नर बी (समलैंगिक) हैं और उन्होंने मुझे छोड़कर जो जोनस से शादी की है? एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या हम इस तथ्य पर बात नहीं करने जा रहे कि सोफी टर्नर जोनस समलैंगिक निकली हैं?

Time Is Not Straight and Neither Am I, Sophie Turner Cryptic Instagram Post Leaves Fans Confused
सोफी टर्नर - फोटो : Twitter

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब सोफी अपने किसी स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में आईं हैं। साल 2019 में रोलिंग स्टोंस को दिए एक इंटरव्यू में सोफी ने कहा था, "मैंने पूरी जिंदगी अकेले रहने के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर लिया है। मुझे लगता है कि एक बार आपको सही इंसान मिल जाता है तो आपको पता चल जाता है। मेरी उम्र से ज्यादा मेरी आत्मा की उम्र है। मैं कई लड़कों और लड़कियों से मिल चुकीं हूं। मुझे महसूस नहीं होता मैं 22 साल की हूं। मुझे 27 या 28 साल का एहसास होता है। हर कोई प्रयोग करता है। मैं आत्मा से प्यार करती हूं, मुझे किसी जेंडर से प्यार नहीं है।"

विज्ञापन
Time Is Not Straight and Neither Am I, Sophie Turner Cryptic Instagram Post Leaves Fans Confused
सोफी टर्नर - फोटो : Instagram

सोफी टर्नर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने कदम जमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी है। वह निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस की पत्नी हैं। साल 2019 में उन्होंने लॉस वेगस में शादी की थी। इनकी एक बेटी भी है। सोफी टर्नर की फिल्मों की बात करें तो गेम ऑफ थ्रोंस और  X-Men’ जैसी बड़ी फिल्म में अपने अद्भुत काम का प्रदर्शन कर चुकी हैं। ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed