फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sophie Turner: टॉम्ब रेडर सीरीज में लारा क्रॉफ्ट की भूमिका निभा सकती हैं सोफी टर्नर? दे चुकी हैं ऑडिशन

Fri, 15 Nov 2024 11:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 15 Nov 2024 11:39 AM IST
सार

Sophie Turner: लोकप्रिय वीडियो गेम फ्रैंचाइज पर आधारित टॉम्ब रेडर सीरीज एमी विजेता फ्लीबैग निर्माता फोबे वालर-ब्रिज द्वारा बनाई जाएगी। इस सीरीज के लिए अब लारा क्रॉफ्ट की भूमिका के लिए सोफी टर्नर से बातचीत हो रही है।

विज्ञापन
Hollywood Actress Sophie Turner In Talks To Play Lara Croft In Tomb Raider Series as per report?
सोफी टर्नर - फोटो : इंस्टाग्राम@sophiet
गेम ऑफ थ्रोन्स में सैंसा स्टार्क की भूमिका के लिए मशहूर सोफी टर्नर कथित तौर पर प्राइम वीडियो के लिए आने वाली टॉम्ब रेडर सीरीज में हॉलीवुड स्टार लारा क्रॉफ्ट की प्रतिष्ठित भूमिका निभा सकती हैं। 

 
Hollywood Actress Sophie Turner In Talks To Play Lara Croft In Tomb Raider Series as per report?
सोफी टर्नर - फोटो : इंस्टाग्राम@sophiet
यह सीरीज लोकप्रिय टॉम्ब रेडर वीडियो गेम प्रैंचाइजी पर आधारित है, जिसे पहले एंजेलीना जोली और एलिसिया विकेंडर ने निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोफी टर्नर उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने इस भूमिका के लिए ऑडिशन दिया है।
 
Hollywood Actress Sophie Turner In Talks To Play Lara Croft In Tomb Raider Series as per report?
सोफी टर्नर - फोटो : इंस्टाग्राम@sophiet
टॉम्ब रेडर सीरीज में फीबी वालर-ब्रिज लेखक और निर्माता दोनों के रूप में काम करेंगी। फीबी एक अंग्रेजी लेखिका, निर्माता और अभिनेत्री हैं, जिनके टेलीविजन और फिल्म में काम के लिए जाना जाता है। फ्लीबैग, किलिंग ईव, सोलो: ए स्टार वार्स स्टोरी और नो टाइम टू डाई जैसी फिल्में और सीरीज के लिए जानी जाती हैं। फोबे वालर-ब्रिज इंडियाना जोन्स और डायल ऑफ डेस्टिनी में भी दिखाई दी हैं और उन्होंने डैनियल क्रेग की जेम्स बॉन्ड फिल्म नो टाइम टू डाई का सह-लेखन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Actress Sophie Turner In Talks To Play Lara Croft In Tomb Raider Series as per report?
सोफी टर्नर - फोटो : इंस्टाग्राम@sophiet
फीबी ने कहा, "एक महिला एक्शन किरदार निभाने का अवसर... बॉन्ड पर काम करने और इंडी पर एक अभिनेता के रूप में काम करने के बाद, मुझे लगता है कि मैं इसके लिए खुद को तैयार कर रही हूं। क्या होगा अगर मैं एक एक्शन फ्रैंचाइजी की बागडोर संभाल सकूं, जो मैंने सीखा है, एक ऐसे किरदार के साथ जिसे मैं पसंद करती हूं"।
विज्ञापन
Hollywood Actress Sophie Turner In Talks To Play Lara Croft In Tomb Raider Series as per report?
सोफी टर्नर - फोटो : इंस्टाग्राम@sophiet
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉम्ब रेडर सीरीज में सोफी टर्नर नजर आ सकती हैं। फिल्म का निर्माण वेल्स स्ट्रीट प्रोडक्शंस के माध्यम से फोबे वालर-ब्रिज और जेनी रॉबिन्स द्वारा किया जा रहा है। टॉम्ब रेडर वीडियो गेम के निर्माता क्रिस्टल डायनेमिक्स, अमेजन एमजीएम स्टूडियो के साथ मिलकर सीरीज के निर्माण करेंगे। कंसल्टिंग प्रोड्यूसर में उनके स्टार पार्टी बैनर से अमांडा ग्रीनब्लाट और रयान एंडोलिना शामिल हैं। यह सहयोग प्राइम वीडियो पर लारा क्रॉफ्ट के बेहतरीन काम को दर्शाएगा।
Salman Khan: जब सलमान खान ने कही ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी को लेकर यह बात? आप भी सुनकर हो जाएंगे हैरान
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed