इन दिनों ब्लैक पैंथर फेम हॉलीवुड एक्ट्रेस ल्युपिटा न्योंगो पाकिस्तान के कराची में हैं। ल्युपिटा न्योंगो करांची में अपने एक दोस्त की शादी में शिरकत करने पहुंची हैं। शादी के मौका पर ल्युपिटा ने लहंगा चोली पहनकर देसी लुक अपनाया, जिसमें वह बला की खूबसूरत दिख रही थीं। उनके इस ट्रेडिशनल लुक को फैंस ने भी खूब सराहा है।
Hollywood : पाकिस्तान में बॉलीवुड के गानों पर थिरकती दिखीं ब्लैक पैंथर की यह एक्ट्रेस, फ्लॉन्ट किया देसी लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से ल्युपिटा कराची में आई हैं, वह कई बार देसी लुक अपना चुकी हैं। अक्सर वेस्टर्न कपड़ों में नजर आने ल्युपिचा ने दोस्त की शादी के हर फंक्शन में ट्रेडशनल कपड़े पहने और उन्हें ग्रेसफुली कैरी भी किया। किसी फंक्शन में वह लहंगे में नजर आई तो किसी में उन्होंने सलवार कमीज पहना था। अपने हर लुक में वह खूबसूरत लग रही थीं।
कराची में ही मनाया अपना जन्मदिन
ल्युपिटा न्योंगो ने 1 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन भी कराची में मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें वह समंदर किनारे स्कर्ट-ब्लाउज में नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने फोटो के कैप्शन में लिखा था कि आज मेरा जन्मदिन है और मैं जब मन चाहे घूम सकती हूं। इस आउटफिट में ल्युपिटा काफी खूबसूरत लग रही थीं।
बॉलीवुड गानों पर थिरकीं, कोरियोग्राफर को कहा-शुक्रिया
संगीत में बॉलीवुड गाने ‘वेयर द पार्टी टुनाइट’ पर डांस करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर ल्युपिटा ने अपने कोरियोग्राफर का शुक्रिया अदा किया। ल्युपिटा ने लिखा कि हमारे बॉलीवुड डेब्यू के लिए जाहिद को बहुत ही सुंदर कोरियोग्राफी के लिए थैंक्स, जिन्होंने हमारे साथ बहुत मेहनत की। हम कराची में पहुंचने से महंदी सेरेमनी तक रोज डांस की प्रैक्टिस करते थे। कराची में दावत एक सीरियस गेम है और जाहिद वो शख्स हैं...।
अनीता डोंगरे का डिजाइन किया लहंगा पहना
शादी के फंक्शन में ल्युपिटा ने डिजाइनर अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ पिंक लहंगा चोली पहना था। इस लहंगे को उन्होंने बन शेप हेयरस्टाइल और कानों में गुलाबी ईयरिंग और हाथ में डिजाइनर पोटली बैग लेकर कैरी किया। उनके इस ट्रेडिशनल लुक को फैंस ने भी खूब सराहा। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी हार्ट आई इमोजी के साथ उनके लुक की तारीफ की है।