हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर लेडी गागा सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनका एक ट्वीट। लेडी गागा से जुड़ा ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विदेशी सिंगर ने किया खुलासा, कहा- 'मुझे याद नहीं कब आखिरी बार नहाई थी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल लेडी गागा ने हाल ही में ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने बताया है कि उन्हें याद ही नहीं है कि वो आखिरी बार कब नहाई थीं। ट्वीट के मुताबिक लेडी गागा ने अपने पर्सनल असिस्टेंट के साथ एक हुए कन्वर्सेशन को शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है।
ट्वीट में लिखा दिख रहा है कि पर्सनल असिस्टेंट लेडी गागा से पूछती हैं, 'आप पिछली बार कब नहाई थीं?'। इस सवाल के जवाब में लेडी गागा कहती हैं, 'मुझे याद नहीं।' लेडी गागा के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ लोग इस ट्वीट को बतौर मजाक ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग हाइजाइन की बातें करने लगे हैं।
#LG6
my assistant: when’s the last time you bathed
me: i don’t remember
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब लेडी गागा का कोई ट्वीट सुर्खियों में हो। इससे पहले भी लेडी गागा ने एक ट्वीट संस्कृत में किया था। लेडी गागा ने अपने ट्विटर हैंडल से संस्कृत का एक श्लोक साझा किया था। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। गागा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'लोका समस्ता सुखिनो भवंतु।' इस श्लोक का अर्थ है, 'दुनिया में सभी लोग खुश रहें।
Lokah Samastah Sukhino Bhavantu