{"_id":"5df58cbb8ebc3e87ce3ea662","slug":"the-godfather-2-actor-danny-aiello-passed-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड अभिनेता डैनी एलो का निधन, गॉडफादर 2 में निभाया था दमदार किरदार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हॉलीवुड अभिनेता डैनी एलो का निधन, गॉडफादर 2 में निभाया था दमदार किरदार
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 15 Dec 2019 07:00 AM IST
1 of 1
Danny Aiello
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर डैनी एलो का निधन हो गया है। डैनी 86 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाकर उन्हें काफी उपलब्धि मिली थी।
70 के दशक में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर गैंगस्टर फिल्म गॉडफादर 2 में डैनी एलो के अभिनय को काफी सराहा गया था। वो फिल्मों के अलावा कई पॉपुलर टीवी शोज का भी हिस्सा रहे।
परिवार की तरफ से बीबीसी को दिए गए स्टेटमेंट में कहा गया, 'हमें बड़े दुख के साथ ये कहना पड़ रहा है कि डैनी एलो प्यारे पिता, पति, दादा, एक्टर और म्यूजिशियन का बीमारी के कारण निधन हो गया। इस दौरान परिवार ने प्राइवेसी की मांग की है और सर्विस अरेंजमेंट्स की घोषणा जल्द ही परिवार द्वारा की जाएगा।'
फिल्ममेकर केविन स्मिथ ने डैनी के निधन पर शोक जताते हुए फिल्म 'डू द राइट थिंग' में किए गए उनके किरदार को याद किया। डैनी ने बैंग द ड्रम स्लोली, ort Apache the Bronx, वन्स अपॉन अ टाइम इन अमेरिका, द पर्पल रोज ऑफ काइरो और हडसन हॉक जैसी फिल्मों में भी काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।