{"_id":"5df2370f8ebc3e87f846d3c4","slug":"jack-burns-in-plain-sight-14-year-old-actor-found-dead-at-his-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 वर्षीय अभिनेता जैक बर्न्स का निधन, घर में मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
14 वर्षीय अभिनेता जैक बर्न्स का निधन, घर में मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 12 Dec 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जैक बर्न्स
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर जैक बर्न्स का 14 साल की उम्र में निधन हो गया है। 14 वर्षीय बर्न्स अपने घर में मृत पाए गए हैं। हालांकि अधिकारियों ने उनके निधन के कारण का खुलासा नहीं किया है। खबरों के अनुसार, बर्न्स एक दिसंबर को स्कॉटलैंड के ग्रीनॉक में स्थित अपने आवास में मृत पाए गए।
2 of 4
जैक बर्न्स
- फोटो : Twitter
पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। हालांकि अधिकारियों ने इसमें किसी आपराधिक गतिविधि के शामिल होने का संदेह नहीं जताया है। लेकिन मौत का कारण अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बर्न्स के निधन से उनके फैंस को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस खबर को सुनकर हैरान हैं और अपनी-अपनी तरफ से श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।
3 of 4
जैक बर्न्स
- फोटो : social media
बर्न्स ‘आउटलैंडर’ और ‘प्लेन साइट’ सहित कई टीवी शोज में काम कर चुके थे। उन्होंने अगले ‘बिली इलियट’ के लिए डबिंग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Juice Wrld
- फोटो : social media
अभी हाल ही में हिप हॉप स्टार जूस वर्ल्ड का भी निधन हो गया था। वह महज 21 साल के थे। खबरों के मुताबिक, रैपर ने छह दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए वह कैलिफोर्निया से शिकागो के मिडवे एयरपोर्ट के लिए निकले। यात्रा के दौरान उनका दिमागी संतुलन खो गया। जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।