फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तरीकों से जमकर पैसे कमाते हैं सिंगर एकॉन, अब अपना शहर बसाने से बटोर रहे हैं सुर्खियां

Tue, 04 Feb 2020 02:57 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 04 Feb 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Hollywood Singer Akon business and lifestyle
शाहरुख खान, एकॉन और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में हॉलीवुड सिंगर एकॉन अपना अलग शहर बसाने के लिए सुर्खियों में हैं। एकॉन न सिर्फ अपना शहर बसाने जा रहे हैं बल्कि उनके शहर में उनकी ही करंसी भी चलेगी। वैसे तो भारत में भी एकॉन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन आम लोगों तक एकॉन की पहुंच शाहरुख खान की फिल्म रा-वन से हुई। फिल्म रा वन में एकॉन ने छम्मक छल्लो गाया था। एकॉन सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर, लेखक, बिजनसमैन और एक्टर भी हैं। एकॉन का पहला एल्बम 'ट्रबल' था लेकिन उनको पहचान 'लॉक्ड अप' से मिली। इस रिपोर्ट में जानते हैं एकॉन के बारे में कुछ अहम बातें। 



 
Hollywood Singer Akon business and lifestyle
एकॉन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एकॉन को 2010 में फोर्ब्स सेलीब्रिटि की पॉवर रैंक 80 से नवाजा गया था। इसके साथ ही वो अफ्रीका के 40 शक्तिशाली सेलेब्स की लिस्ट में पांचवे स्थान पर भी रह चुके हैं।  वहीं बिलबोर्ड द्वारा एकॉन  को टॉप डिजिटल सान्ग आर्टिस्ट में से 6वें नंबर पर रखा गया था।

Hollywood Singer Akon business and lifestyle
एकॉन - फोटो : सोशल मीडिया

बात एकॉन के शहर की करें तो ट्विटर पर जानकारी देते हुए सिंगर ने बाताया कि इस शहर को अफ्रीका देश सेनेगल में बसाया जाएगा। इस शहर का नाम एकॉन सिटी होगा। एकॉन सिटी के लिए सेनेगल सरकार ने एकॉन को इजाजत दे दी है और 2 हजार एकड़ जमीन उन्हें सेनेगल के राष्ट्रपति से इस काम के लिए तोहफे में मिल गई है। एकॉन सिटी पूरी तरह से सोलर एनर्जी पर आधारित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Singer Akon business and lifestyle
एकॉन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एकॉन टीवी शो में एक्टिंग कर चुके हैं। एकॉन आईटीवी-2 के शो हॉट डेस्क में नजर आए थे। इसके साथ ही एकॉन ने ब्लैक नवंबर, अमेरिका हेस्ट, पॉप स्टार-नेवर स्टॉप नेवर स्टॉपिंग जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। एकॉन की मां एक डांसर थीं और पिता जैज बैंड में ड्रमर थे।

विज्ञापन
Hollywood Singer Akon business and lifestyle
एकॉन - फोटो : सोशल मीडिया

बात एकॉन  के बिजनेस की करें तो 2007 में उन्होंने अपनी क्लॉदिंग लाइन भी लॉन्च की थी, जिसका नाम कॉन्विक्ट क्लॉदिंग है। इसमें अर्बन स्ट्रीटवेयर, डेनिम जींस, हुडीस, टी-शर्ट और हैट्स का कलेक्शन है। इसके साथ ही 2014 में एकॉन लाइटिंग प्रोजेक्ट कंपनी भी शुरू कर चुके हैं, जो अफ्रीका के 15 हिस्सों को बिजली उपलब्ध करवाती है। वहीं एकॉन हीरा खदान के मालिक भी हैं। वहीं एकॉन प्रॉपर्टी के बिजनेस में भी काफी एक्टिव रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed