सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नौ वर्षीय बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना मार्मिक है कि लोग इस बच्चे के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। दरअसल नौ साल का यह बच्चा सिर्फ इसलिए आत्महत्या करना चाहता है क्योंकि बच्चे उसके बौने होने का मजाक उड़ाते हैं। अब इस बच्चे के सपोर्ट में तमाम लोग सामने आए हैं।
नौ साल की उम्र में मरना चाहता है यह बच्चा, वीडियो वायरल होने के बाद मदद को आगे आए स्टार्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सेलेब्स इस बच्चे का वीडियो शेयर कर रहे हैं। हॉलीवुड एक्टर में ह्यू जैकमैन और जैफ्री डीन मॉर्गन और 'एक्स-मैन' के एक्टर ने इस बच्चे के सपोर्ट में वीडियो शेयर कर कहा है कि वह बच्चे के दोस्त हैं।
जैकमैन ने बच्चे के सपोर्ट में विडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'क्वॉडेन तुम बहुत ज्यादा मजबूत हो जितना तुम खुद को जानते हो उससे भी ज्यादा और चाहे कुछ भी हो, तुम्हें मेरे रूप में एक दोस्त मिला है। सभी लोग कृपया एक-दूसरे के प्रति उदार बनें। किसी को भी चिढ़ाना सही नहीं है। वैसे भी जिंदगी इतनी कठिन है। हमें यह ध्यान रखना चाहिए, हमारे सामने मौजूद हर एक शख्स किसी न किसी चीज से लड़ रहा है। उदार बनें।'
Quaden - you’ve got a friend in me. #BeKind @LokelaniHiga https://t.co/8dr3j2z8Sy pic.twitter.com/jyqtZYC953
वहीं जैफ्री डीन मॉर्गन ने भी ऐसा ही वीडियो शेयर कर कहा है, 'मैं चाहता हूं कि तुम यह जान लो कि मैं तुम्हारा दोस्त हूं। हालांकि तुम अभी तक मुझसे मिले नहीं हो लेकिन हम दोस्त बन सकते हैं। शायद तुम्हारी मां मुझे मैसेज कर सकती हैं। यहां दुनियाभर में तुम्हारे बहुत से दोस्त हैं, भले ही तुम उनसे मिले नहीं हो। हम तुम्हारे साथ हैं और तुम्हें यह पता होना चाहिए।'
— Jeffrey Dean Morgan (@JDMorgan) February 20, 2020
बता दें वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चा कहता हुआ दिख रहा है कि 'कोई आकर उसका मर्डर कर दे'। वीडियो में बच्चे की मां कहती हैं, 'नौ साल के बच्चे को चिढ़ाने का यह असर है, जो स्कूल जाना चाहता है, शिक्षा लेना चाहता है। लेकिन हर एक दिन उसके साथ कुछ न कुछ हो जाता है।' वीडियो में बच्चा बुरी तरह रो रहा है। बता दें यह बच्चा Achondroplasia नाम की बीमारी से पीड़ित है।