फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jackie Chan Birthday: जैकी चैन का बॉलीवुड से है खास नाता, भारतीय कलाकारों के साथ इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

Thu, 07 Apr 2022 07:20 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 07 Apr 2022 07:20 AM IST
विज्ञापन
Jackie Chan Birthday Special: know about jackie chan's india connection as he worked in film Kung Fu yoga with sonu sood and disha patani
जैकी चैन ने कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया है - फोटो : social media

जैकी चैन सिनेमा जगत का एक ऐसा नाम है, जो न केवल अपने जबरदस्त एक्शन के लिए पहचाने जाते हैं, बल्कि अपनी कॉमेडी की वजह से भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। वह एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें लगभग हर देश में पसंद किया जाता है। महज पांच साल की छोटी-सी उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हॉन्ग कॉन्ग के इस मार्शल आर्टिस्ट ने अबतक तकरीबन 131 फिल्मों में अभिनय किया है। दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले जैकी का आज (7 अप्रैल) 68वां जन्मदिन है। वैसे तो आपने जैकी चैन के बारे में बहुत कुछ सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यह पसंदीदा अभिनेता का भारत से खास कनेक्शन है। आइए जानते हैं....

Jackie Chan Birthday Special: know about jackie chan's india connection as he worked in film Kung Fu yoga with sonu sood and disha patani
जैकी चैन का भारतीय सिनेमा से है पहले का नाता - फोटो : social media

चुलबुल पांडे के दुश्मन 'छेदी सिंह' के साथ कर चुके हैं काम 
बता दें कि 68 वर्षीय जैकी चैन ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जैकी चैन ने मार्शल आर्ट की जूडो, टाइक्वांडो सहित कई और फॉर्म्स को सीखा है। जैकी चैन ने 70 और 80 के दशक में हॉन्ग कॉन्ग सिनेमा में काम करना शुरू किया था और 90 के दशक तक वह एक बड़े सितारे बन चुके थे। आपने जैकी चैन को वेसे तो कई एक्शन फिल्मों में बड़े-बड़े सितारों के साथ काम करते देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं वह भारतीय सितारों के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं? आपको सुनकर हैरानी जरूर हुई होगी लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। आपके पसंदीदा एक्शन अभिनेता ने बॉलीवुड एक्शन हीरो सोनू सूद के साथ काम किया है। 

Jackie Chan Birthday Special: know about jackie chan's india connection as he worked in film Kung Fu yoga with sonu sood and disha patani
जैकी चैन, सोनू सूद ने किया 'कुंग फू योगा' में साथ काम - फोटो : social media

'कुंग फू योगा' में साथ दिखे जैकी और सोनू 
साल 2017 में आई कॉमेडी एक्शन फिल्म 'कुंग फू पांडा' में ये चाइनीज स्टार बॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम करते नजर आए थे। यह फिल्म एक पुरातत्व प्रोफेसर जैक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत के खोए हुए खजाने की खोज के लिए एक भारतीय प्रोफेसर के साथ मिलकर काम करता है। इसमें इन दोनों अभिनेताओं के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और अमायरा दस्तू भी नजर आई हैं। यह फिल्म आधी चाइना में और आधी भारत में शूट की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Chan Birthday Special: know about jackie chan's india connection as he worked in film Kung Fu yoga with sonu sood and disha patani
डांस करते हुए जैकी जैन और दिशा पाटनी - फोटो : social media

भारतीय डांस से जैकी को लगता है डर 
फिल्म 'कुंग फू योगा' में जैकी चैन को दिशा पाटनी के साथ थिरकते हुए भी देखा गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने खतरनाक एक्शन से पूरी दुनिया में मशहूर जैकी चैन को डांस से डर लगता है। इस फिल्म का भारत में प्रमोशन करते वक्त जैकी चैन ने खुलासा किया था कि उन्हें भारतीय फिल्मों का नाच गाना, एक्शन से मुश्किल लगता है। जैकी ने कहा था कि 'मेरा सर मुझसे ज्यादा हिलाया नहीं जाता। मैंने तो कॉरियोग्राफर को बोला था की मुझे आसान स्टेप्स दो।' 

विज्ञापन
Jackie Chan Birthday Special: know about jackie chan's india connection as he worked in film Kung Fu yoga with sonu sood and disha patani
जैकी चैन, मल्लिका शेरावत - फोटो : social media

मल्लिका और जैकी की जोड़ी 
जैकी चैन इससे पहले भी भारतीय सिनेमा के कलाकारों के साथ काम करते हुए देखे जा चुके हैं। उन्होंने इससे पहले बॉलीवुड आदाकारा मल्लिका शेरावत के साथ स्क्रीन शेयर की थी। मल्लिका शेरावत और जैकी चैन ने साल 2005 में आई फिल्म 'द मिथ' में काम किया था। 'द मिथ' में मल्लिका ने बहुत छोटा-सा रोल किया था, जिसमें वह केवल आठ मिनट के लिए पर्दे पर जैकी के साथ नजर आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed