फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karate Kid Legends Day 1: ‘कराटे किड लीजेंड’ की धीमी रही शुरुआत, जानिए पहले दिन की कितनी कमाई

Fri, 30 May 2025 11:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 30 May 2025 11:38 PM IST
सार

Jackie Chan Movie Karate Kid Legends Day 1: आज भारत में चाइनीज सुपरस्टार जैकी चेन की हॉलीवुड फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ रिलीज हुई है। पहले दिन भारत में इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है? इस फिल्म को हिंदी में डब बॉलीवुड के एक नामी स्टार ने किया है? क्या इस स्टार की आवाज का जादू दर्शकों पर चला, जानिए? 

विज्ञापन
Jackie Chan Movie Karate Kid Legends Day 1 Friday Box Office Collection
हॉलीवुड फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कराटे किड एक मशहूर फ्रैंचाइजी फिल्म है। यह चीनी भाषा में पहली बार 1984 में बनी थी। इसके बाद साल 2010 में रिलीज हुई ‘कराटे किड’ में जैकी चेन ने मिस्टर हान नाम के एक कराटे टीचर का रोल किया, उनके स्टूडेंट के रोल में हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के बेटे जेडन स्मिथ नजर आए। अब ‘कराटे किड लीजेंड’ फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म में भी जैकी चेन नजर आ रहे हैं। यह हिंदी में डब होकर भारत में भी रिलीज हुई है। जानिए, इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है। 

 

 

 

Jackie Chan Movie Karate Kid Legends Day 1 Friday Box Office Collection
हॉलीवुड फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पहले दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। कुल कमाई भी यही है। जिस तरह से सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर क्रेज नजर आ रहा था वो कलेक्शन में बदलता नहीं दिख रहा है। जबकि इससे पहले रिलीज हुई कई हॉलीवुड फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया है। 

Jackie Chan Movie Karate Kid Legends Day 1 Friday Box Office Collection
अजय देगवन और बेटे युग ने की फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' की हिंदी डबिंग - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

अजय देवगन ने की हिंदी डबिंग 
फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ की हिंदी डबिंग अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने की है। युग इस फिल्म के जरिए पहली बार फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने हैं। अजय देवगन ने फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ में जैकी चेन के किरदार मिस्टर हान को अपनी आवाज दी है। वहीं युग देवगन ने ली फोंग नाम के किरदार को अपनी आवाज दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Chan Movie Karate Kid Legends Day 1 Friday Box Office Collection
हॉलीवुड फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या है फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ की कहानी एक बच्चे के कराटे चैंपियन बनने की है। फिल्म में कराटे चैंपियन बनने के पीछे एक इमोशनल एंगल भी शामिल किया गया है। ली फोंग (बेन वांग) को कुंग फू स्किल्स अकेले सीखाना अब मिस्टन हान (जैकी चेन) के बस में नहीं है, वह बुजुर्ग हो चुके हैं। ऐसे में वह अपने पुराने दोस्त डेनियल लारूसो (राल्फ मैकियो) की मदद लेते हैं। दोनों मिलकर ली फोंग को ट्रेनिंग देते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Jackie Chan: ‘कराटे किड लीजेंड’ से पहले इन फिल्मों में भी छा गए जैकी चेन, रोमांच-एक्शन से भरी होती हैं मूवीज
 
विज्ञापन
Jackie Chan Movie Karate Kid Legends Day 1 Friday Box Office Collection
कराटे किड लीजेंड - फोटो : यूट्यूब

फिल्म में ये कलाकार भी आए नजर 
इस फिल्म को जोनाथन एंटविस्टल ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में जैकी चेन, राल्फ मैकियो, बेन वांग के अलावा जोशुआ जैक्सन, टिम रोजन और मिंग ना वेन जैसे एक्टर्स भी नजर आए। इस सभी कलाकारों ने अपना किरदारों को उम्दा तरीके से फिल्म में निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed