साल 2020 में जेम्स बॉन्ड की बिल्कुल नए अंदाज में वापसी हुई थी। इस किरदार का तिलिस्म कुछ ऐसा है कि हर फिल्म के साथ ये और ज्यादा प्रसिद्ध हो जाता है। 'नो टाइम टू डाई' इस फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म थी। इस फिल्म के साथ ही डेनियल क्रेग पांचवी बार जेम्स बॉन्ड की भूमिका में दिखाई देंगे। अब बात करते हैं 'नो टाइम टू डाई' से पहले रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी की फिल्म स्पेक्टर की। इस फिल्म का नाम सिनेमा के इतिहास में रिकॉर्ड बनाने की वजह से दर्ज है। वो रिकॉर्ड क्या है यह आज हम आपको बता रहे हैं। दरअसल, फिल्म में सात मिनट के एक सीन के लिए काफी बड़ा स्टंट शूट किया गया था। इसमें भारी मात्रा में विस्फोटकों का इस्तेमाल हुआ था। 28 जून 2015 को मोरक्को में इस सीन को शूट किया गया था। ये दुनिया के फिल्मी इतिहास का सबसे बड़ा स्टंट सीन था।
जेम्स बॉन्ड की इस फिल्म में 8418 लीटर ईंधन और 33 किलोग्राम विस्फोटक का हुआ था इस्तेमाल फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी सीन की वजह से यह फिल्म गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई थी। इसमें तकरीबन 8418 लीटर ईंधन और 33 किलोग्राम विस्फोटक लगाए गए थे। यह विस्फोट इतना बड़ा था कि आग की लपटें सैकड़ों मीटर ऊंची उठी थीं। इस सीन के पीछे क्रिस कोरबोल्ड का अहम रोल था।
क्रिस इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट सुपरवाइजर थे। डेनियल ने बिना डुप्लीकेट का सहारा लिए कई बेहद खतरनाक सीन्स खुद ही शूट किए थे। खास मैसेज मिलने के बाद मैक्सिको और रोम में सीक्रेट मिशन पर निकले डेनियल क्रेग (जेम्स बॉन्ड) की मुलाकात लूसिया यानी की मोनिका बलुची से होती है। लूसिया बॉन्ड को 'स्पेक्टर' नाम की आंतकी संस्था के बारे में बताती है। बॉन्ड अपने प्रयासों से इस संस्था की मीटिंग में पहुंच जाता है।
तभी स्पेक्टर की लीडर बॉन्ड को पहचान लेता है। उधर नेशनल सिक्योरिटी सेंटर का नया हेड बॉन्ड के मिशन पर सवाल खड़े कर देता है। हालांकि इन सबके बीच बॉन्ड अपने मिशन को पूरा करने में लग जाता है। स्पेक्टर की कहानी जहां खत्म हुई थी वहीं से शुरू होती है 'नो टाइम टू डाई' की कहानी। भारतीय फैंस के लिए यह फिल्म अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई थी।
'बॉन्ड 25' के लिए क्रेग को 5 करोड़ पाउंड यानी लगभग 4.50 अरब रुपये बतौर फीस मिल रही है। यह कोई छोटी-मोटी रकम नहीं है। बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की साल भर की कमाई भी मिला देंगे तो इनकी फीस के बराबर नहीं पहुंच पाएंगे। डेनियल दुनिया के सबसे महंगे हीरो हैं। इतना ही नहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ एक सीरीज के दम पर डेनियल ने जितना नाम कमाया उतना किसी हीरो ने नहीं कमाया। 2015 में 'स्पेक्टर द 007' की शूटिंग के बाद डेनियल ने कहा था कि वह अपनी नस काट लेंगे लेकिन बॉन्ड फिल्म में नजर नहीं आएंगे। इस खबर से फैंस बेहद निशान हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल लिया और बॉन्ड 25 में काम करने का मन बना लिया। डेनियल क्रेग 2006 से जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा रहे हैं और बॉन्ड सीरीज की पांच फिल्मों में ब्रिटिश जासूस बन चुके हैं।