फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer lawrence: खेतों में बीता था जेनिफर का बचपन, गरीबी के दिनों की कहानी सुन आप भी हो जाएंगे भावुक

Sat, 27 Nov 2021 04:19 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Nov 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Jennifer Lawrence Hollywood actress story of struggling old days will make you cry
जेनिफर लॉरेंस

हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस को आज कौन नहीं जानता। बात एक्टिंग की हो या एक्शन की, या फिर खूबसूरती की...जेनिफर ने अपने टैलेंट के बलबूते इंडस्ट्री में लोहा मनवाया है। पर्दे पर फैंस का दिल जीतते हुए तो लॉरेंस को सबने देखा है। उनके ग्लैमर को भी मीडिया और सोशल मीडिया    पर खासी जगह मिलती है, लेकिन इस चकाचौंध में दुनिया को वो दिन नजर नहीं आते जब जेनिफर गरीबी से लड़ते हुए जिंदगी के दिन काट रही थीं। आज आपको बताते हैं उनके संघर्ष के बारे में।



 

Jennifer Lawrence Hollywood actress story of struggling old days will make you cry
jennifer lawrence

जेनिफर का जन्म अमेरिका में एक गरीब परिवार में 15 अगस्त, 1990 को हुआ था। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि जेनिफर का बचपन केंचुकि के एक खेत में बीता है, जिसे घोड़ों के लिए तैयार किया गया था। आर्थिक विपन्नता के कारण उनके पिता यहां खच्चर प्रजाति के घोड़ों को रखते थे। 

Jennifer Lawrence Hollywood actress story of struggling old days will make you cry
jennifer lawrence

जेनिफर के माता-पिता मेडिकल ट्रीटमेंट में भी यकीन नहीं रखते थे। जब वे महज 18 महीने की थीं, तब कार की चपेट में आ गई थीं। एक बार एक घोड़े की लात लगने से उनकी टेलबोन में चोट आ गई थी। ऐसे मौकों पर भी उनके पैरेंट्स ने घरेलू उपचार का सहारा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jennifer Lawrence Hollywood actress story of struggling old days will make you cry
jennifer lawrence

अकादमी अवॉर्ड विजेता और हॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने हंगर गेम्स सीरीज के जरिए दुनियाभर में एक्शन वुमन के तौर पर पहचान बनाई। अंतरराष्ट्रीय मैग्जीन फोर्ब्स के अनुसार जेनिफर की एक फिल्म दुनिया भर में 40,829 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर चुकी है। 

विज्ञापन
Jennifer Lawrence Hollywood actress story of struggling old days will make you cry
jennifer lawrence

वह वर्ष 2015 और 2016 में वे विश्व की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्शन हीरोइन के तौर पर उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज हो चुका है। उन्हें रियल एस्टेट क्वीन भी कहा जाता है, क्योंकि जेनिफर की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों और एंडोर्समेंट के अलावा रियल एस्टेट से भी आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed