फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer And Ben Wedding: 20 साल के रिश्ते को जेनिफर और बेन ने दिया एक खूबसूरत मोड़, शादी कर फैंस को किया खुश

Mon, 18 Jul 2022 10:03 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 18 Jul 2022 10:03 AM IST
विज्ञापन
Jennifer Lopez and ben Affleck Wedding: Hollywood Stars get married after 20 years of dating in las vegas see pictures here
जेनिफर लोपेज, बेन एफ्लेक - फोटो : social media

सिनेमाघरों में जहां फिल्में धूम मचा रही हैं, वहीं रियल लाइफ में सिनेमा से जुड़े कपल्स की शादियों ने धमाल मचाया हुआ है। इंडियन कपल पायल-संग्राम के बाद अब हॉलीवुड से एक खुशखबरी सुनने को मिल रही है। हॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने वर्षों तक एक दूसरे को समझने के बाद आखिरकार शादी कर ली है। जी हां, हमेशा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक के कारण सुर्खियां बटोरने वाली मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अब आधिकारिक तौर पर उनकी पत्नी बन गई हैं। बता दें कि साल 2002 से कपल एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद अब जाकर दोनों ने लास वेगास में शादी की है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख फैंस बेहद खुश हैं। 

Jennifer Lopez and ben Affleck Wedding: Hollywood Stars get married after 20 years of dating in las vegas see pictures here
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर और बेन की तस्वीरें वायरल
सोशल मीडिया पर जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की लास वेगास में हुई शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कपल एक-दूसरे का होकर बहुत खुश भी दिखाई दे रहा है। हमेशा अपने ग्लैमरस अवतार में दिखने वाली पॉप सिंगर जेनिफर जहां अपनी शादी पर बेहद ही सिंपल सफेद गाउन में नजर आ रही हैं, वहीं बेन ब्लैक सूट पहने दिखाई दे रहे हैं। आपको बते दें कि अप्रैल 2022 में दोनों की सगाई हुई थी, जिसके बाद अब जाकर दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ELLE Taiwan (@elletaiwan)

Jennifer Lopez and ben Affleck Wedding: Hollywood Stars get married after 20 years of dating in las vegas see pictures here
बेन एफ्लेक, जेनिफर लोपेज - फोटो : सोशल मीडिया

रिश्ते में आया था ट्विस्ट
मशहूर हॉलीवुड अभिनत्री जेनिफर और बेन का रिश्ता करीब 20 साल पुराना है, लेकिन बीच में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए किसी और से शादी कर ली थी। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और बीते साल दोनों फिर से एक हुए। दोनों ने पिछले साल अप्रैल में ही एक-दूसरे से कभी न जुदा होने का मन बना लिया था और आज 20 साल की इस खूबसूरत लव स्टोरी को एक नाम देते हुए 52 साल के बेन और 49 वर्षीय जेनिफर ने शादी रचा ली है। बता दें कि पहली शादियों से दोनों स्टार्स के बच्चे भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jennifer Lopez and ben Affleck Wedding: Hollywood Stars get married after 20 years of dating in las vegas see pictures here
बेन एफ्लेक, जेनिफर लोपेज - फोटो : सोशल मीडिया

इतनी है जेनिफर की रिंग की कीमत 
जेनिफर और बेन की शादी की तस्वीरें जेन के हेयर स्टाइलिस्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं।इन तस्वीरों में जेनिफर का ब्राइडल लुक बहुत ही पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेनिफर लोपेज ने शादी के बाद अपना नाम भी बदलकर जेनिफर एफेल्क कर लिया है। दोनों कपल की शादी की तरह ही इनकी सगाई भी बहुत चर्चा में आई थी और इसकी वजह थी बेन द्वारा पहनाई गई अंगूठी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर की रिंग की कीमत करीब 5 मिलियन डॉलर्स यानी करीब 37 करोड़ रुपये। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस रिंग की कीमत 10 मिलियन से ज्यादा है, यानी करीब 76 करोड़ रुपये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed