हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड पिछले काफी समय से अपने बिगड़ते रिश्ते के कारण चर्चाओं में बने हुए हैं। एक-दूसरे के ऊपर ठोके गए हाई प्रोफाइल मानहानि केस में फैसला आने के बाद भी दोनों पक्ष शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जॉनी के हक में फैसला आने के बाद भी एम्बर उनके ऊपर तरह-तरह के इल्जाम लगा रही हैं। लंबे चले कोर्टरूम ड्रामे में दोनों एक्टर्स ने एक-दूसरे के खिलाफ कई दलीलें पेश की थीं, लेकिन अभी भी इनकी दलीलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में एम्बर हर्ड के पक्ष की ओर से जॉनी पर लगाए गए एक सनसनीखेज आरोप का खुलासा हुआ है, जिसकी वजह से यह केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
Johnny Depp Amber Heard: जॉनी पर एम्बर का एक और वार! इस बार अभिनेता को लेकर किया यह सनसनीखेज खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार थे जॉनी
छह सप्ताह तक चले इस हाई-प्रोफाइल मुकदमे का फैसला जॉनी के पक्ष में सुनाए जाने के बाद अब इस केस को लेकर एक और खबर आ रही है। 100 घंटे भी ज्यादा वक्त तक खिंचे इस हाई प्रोफाइल केस के छह हजार से भी ज्यादा डॉक्यूमेंट्स सामने आए हैं। इन डॉक्यूमेंट्स में अभिनेत्री के वकीलों ने तरह-तरह के दावें कर रखे हैं। लेकिन इनमें एक दावा ऐसा था, जिसने सबका ध्यान एक बार फिर इस केस की तरफ घुमा दिया। दरअसल, एम्बर हर्ड के पक्ष के वकीलों ने जॉनी को नपुंसक बताया था। वकीलों ने दावा किया था कि जॉनी डेप इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से जूझ रहे हैं यानी वह नामर्द हैं और इसलिए ही वह एम्बर के साथ हिंसा करते थे। उनका कहना था कि वह इस बीमारी का इलाज करा रहे थे और उन्होंने सबूत के तौर पर इससे जुड़े कागजात भी कोर्ट में पेश किए थे।
जॉनी ने दावा किया खारिज
वकीलों ने यह भी दावा किया था कि जॉनी इसी परेशानी के कारण अभिनेत्री और अपनी पूर्व पत्नी एम्बर से मारपीट भी करते थे। जॉनी एम्बर से अपनी इस बीमारी के बारे में छुपाना भी चाहते थे। जहां एक तरफ एम्बर के पक्ष ने जॉनी पर ये आरोप लगाए थे, वहीं जॉनी के वकीलों इन्हें बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है। 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम अभिनेता की टीम ने कोर्ट में दावा किया था कि एम्बर इरेक्टाइल डिस्फंकशन का दावा करके ट्रायल के दौरान डेप को शर्मिंदा करना चाहती हैं।
एम्बर की माली हालत खराब
फैसला आने के बाद से ही एम्बर की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। वह कई बार दावा कर चुकी हैं कि वह मुआवजे की रकम देने में असमर्थ हैं। बीते दिन ऐसी ही एक खबर सामने आई थी, जिसे सुन एम्बर के ये दावे सच लग सकते हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को अपनी माली हालत खराब होने की वजह से अपना घर बेचना पड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एम्बर हर्ड ने कैलिफोर्निया में स्थित अपनी प्रॉपर्टी युका वैली को बेचने का फैसला किया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी हालत में कुछ सुधार करने के मकसद से यह फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने हाल ही में डेढ़ लाख डॉलर की अपनी जिलो प्रॉपर्टी को बेचा था,जिसे एक अंजान ट्रस्ट ने खरीदा था। इस डील से एक्ट्रेस को 500,000 डॉलर का लाभ हुआ है।