फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zawahiri: हॉलीवुड की इन फिल्मों-सीरीज में मिलता है अलकायदा का जिक्र, देखें आतंक के खौफनाक मंजर की कहानी

Tue, 02 Aug 2022 12:50 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 02 Aug 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
al zawahiri killed in us drone missile attack watch Movies based on Al Qaeda Osama Bin Laden and Terrorism
द टेररिस्ट नेक्स्ट डोर, द हंट फॉर ईगल वन - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका ने आज दावा किया है कि उसकी सेना ने अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को ड्रोन हमले में मार गिराया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इसकी पुष्टि कर चुके हैं। ओसामा बिन लादेन के बाद अमेरिका की ओर से यह दूसरा बड़ा ऑपरेशन था। फिल्मी पर्दे पर भी अलकायदा और आतंकवाद का जिक्र किया गया है। अगर आप भी इन घटनाओं के बारे में जानना चाहते हैं, तो हॉलीवुड में बनाई गई इन फिल्मों और सीरीज को देख सकते हैं। आइए बताते हैं आपको इन फिल्मों और सीरीज के बारे में ... 

al zawahiri killed in us drone missile attack watch Movies based on Al Qaeda Osama Bin Laden and Terrorism
होमलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

होमलैंड

होमलैंड एक अमेरिकन टेलीविजन सीरीज है, जो इजरायली सीरीज प्रिजनर्रस ऑफ वॉर पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि सीआईए ऑपरेटिव कैरी मैथिसन एक अमेरिकी कैदी की तलाश में है, जो अलकायदा के साथ शामिल हो सकता है और अमेरिका में आतंकवादी हमले को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है। मरीन निकोलस ब्रॉडी आठ साल बाद जेल से रिहा होता है, जो कैरी मैथिसन का संदिग्ध बन जाता है। इस सीरीज के अब तक आठ सीजन आ चुके हैं।

al zawahiri killed in us drone missile attack watch Movies based on Al Qaeda Osama Bin Laden and Terrorism
द टेररिस्ट नेक्स्ट डोर - फोटो : सोशल मीडिया

द टेररिस्ट नेक्स्ट डोर
यह फिल्म 2008 में आई थी। इसमें दिखाया गया है कि अहमद रसम नाम का युवक, जिसे मिलेनियम बॉम्बर के नाम से भी जाना जाता है, अल्जीरियाई स्वतंत्रता संग्राम के एक शहीद का पुत्र है। वह मशीद से मिलता है जो उसे आतंकवादी बनने के लिए मना लेता है और अल-कायदा द्वारा गुप्त रूप से प्रशिक्षित एक अल्जीरियाई अप्रवासी लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बमबारी की साजिश रचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
al zawahiri killed in us drone missile attack watch Movies based on Al Qaeda Osama Bin Laden and Terrorism
12 स्ट्रॉन्ग - फोटो : सोशल मीडिया

12 स्ट्रॉन्ग
2018 में आई इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 9/11 के बाद अफगानिस्तान में तैनात पहली स्पेशल फोर्स टीम की कहानी बताती है। कैप्टन नेल्सन अफगानिस्तान में तालिबान से लड़ने के मिशन पर एक टीम का नेतृत्व करते हैं। जैसे ही वह एक स्थानीय सरदार की सहायता लेता है, स्थिति अधिक खतरनाक हो जाती है।

विज्ञापन
al zawahiri killed in us drone missile attack watch Movies based on Al Qaeda Osama Bin Laden and Terrorism
द हंट फॉर ईगल वन - फोटो : सोशल मीडिया

द हंट फॉर ईगल वन
यह फिल्म 2006 में आई थी। इसमें दिखाया गया है कि लेफ्टिनेंट मैट डेनियल एक अमेरिकी मरीन के समूह का नेतृत्व कर रहे हैं। इन्हें अल-कायदा समर्थित स्थानीय विद्रोहियों के एक समूह को रोकते हुए एक अमेरिकी मरीन और एक फिलिपिनो कप्तान को बचाने के लिए भेजा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed