फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jurassic World Rebirth Day 5: 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की मंगलवार को भी चांदी, जानें 5वें दिन की कमाई

Tue, 08 Jul 2025 08:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 08 Jul 2025 08:17 PM IST
सार

Movie Jurassic World Rebirth 5 Days Box Office Collection: हालिया रिलीज हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' भारतीय दर्शकों को पसंद आई है। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को कड़ी टक्कर दे रही है। जानिए, पांचवें दिन इस हॉलीवुड फिल्म का कितना कलेक्शन हुआ? 

विज्ञापन
Jurassic World Rebirth Day 5 Tuesday Box Office Collection Starring Scarlett Johansson Mahershala Ali
हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जुरासिक पार्क सीरीज की फ्रैंचाइज फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ का क्रेज भारतीय दर्शकों के बीच भी देखा जा रहा है। पिछले पांच दिनों में इस फिल्म ने हालिया रिलीज बॉलीवुड फिल्मों से अच्छा कलेक्शन किया है। जानिए, 5वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोर लिए हैं। 


 
Jurassic World Rebirth Day 5 Tuesday Box Office Collection Starring Scarlett Johansson Mahershala Ali
हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' - फोटो : इंस्टाग्राम@scarlettjohanssonworld

5वें दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने 5वें दिन 2.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 45.87 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने पहले दिन भी लगभग 9.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वीकएंड पर तो इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। शनिवार को 13.5 करोड़ रुपये और रविवार को 16.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।  

Jurassic World Rebirth Day 5 Tuesday Box Office Collection Starring Scarlett Johansson Mahershala Ali
बॉलीवुड फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' और हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मेट्रो इन दिनों’ से ज्यादा कमाई 
हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को पछाड़ रही है। पांचवें दिन इस हॉलीवुड फिल्म ने 2.77 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं ‘मेट्रो इन दिनों’ ने 1.92 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका मतलब है कि दर्शकों को हॉलीवुड फिल्म ज्यादा पसंद आ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Jurassic World Rebirth Day 5 Tuesday Box Office Collection Starring Scarlett Johansson Mahershala Ali
हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बड़े-बच्चों में फिल्म का क्रेज 
फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ की ऑडियंस की बात करें तो इस देखने बच्चे और बड़े दोनों आ रहे हैं। साथ ही ‘जुरासिक पार्क’ सीरीज की फिल्मों का अपना एक अलग ऑडियंस पहले से है। डायनासोर की दुनिया देखने का क्रेज फैंस के बीच हमेशा बना रहता है।  

ये खबर भी पढ़ें: Jurassic World Rebirth: 32 साल पहले शुरू हुई डायनासोर के आतंक की कहानी, जानें ‘जुरासिक पार्क’ फ्रेंचाइज का सफर  

विज्ञापन
Jurassic World Rebirth Day 5 Tuesday Box Office Collection Starring Scarlett Johansson Mahershala Ali
हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इन हॉलीवुड सितारों से सजी है फिल्म 
फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' में स्कारलेट जोहानसन, माहेरशाला अली और जोनाथन बेली जैसे बड़े हॉलीवुड एक्टर्स हैं। फिल्म का कुल बजट 180 मिलियन डॉलर यानी करीब 1537 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में कमाल के वीएफएक्स हैं, जो फिल्म को मजेदार बनाते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर गैरेथ एडवर्ड्स हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed