हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर और मॉडल हैली बाल्डविन दोनों ऑफिशयली हस्बैंड-वाइफ हैं। दोनों को एक साथ न्यूयॉर्क सिटी कोर्टहाउस में विवाह लाइंसेस जारी करते हुए देखा गया था जिसके बाद दोनों के रिश्ते की खबरें आई थी। वहीं अब खुद जस्टिन ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह और हैली शादीशुदा हैं।
जस्टिन बीबर ने बताया कौन हैं उनकी वाइफ, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि जस्टिन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और हैली की तस्वीर को साझा करते हुए अपने फैंस को इस बात की खुशखबरी दी है। जस्टिन ने इस तस्वीर में हैली को 'पत्नी’ के रूप में संबोधित किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on
इससे पहले जस्टिन ने चार महीने पहले अपने इंस्टाग्राम पर अमेरिकी मॉडल हैली के साथ अपनी सगाई की पुष्टि की थी। सिंगर ने अपनी और हैली की बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में हैली, जस्टिन की गोद में बैठी हुई थी और उन्हें किस कर रही थी।
View this post on Instagram
A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on
वहीं मई में न्यूयॉर्क में मेट गाला में शामिल होने के बाद हैली को हॉलीवुड सिंगर शॉन मेंडेस के साथ जोड़ा गया था जबकि बीबर ने फरवरी 2016 में जीक्यू पत्रिका को बताया था कि वह हैली के साथ अपने रिश्ते को आराम से चलाना चाहते थे न कि तेज़ रफ्तार से। उन्होंने कहा था कि-'क्या होगा मैं जिससे शादी करना चाहता हूं वो लड़की हैली न बने?'
जस्टिन ने आगे कहा था- 'अगर मैं उसे नुकसान पहुंचाता तो रिश्ते को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचाता और इस तरह के घावों को ठीक करना वाकई मुश्किल होता है। यह बहुत मुश्किल है। मैं बस उसे कभी भी चोट नहीं पहुंचना चाहता हूं।'