{"_id":"602b79cb8ebc3ee9584b16d7","slug":"maxican-beauty-queen-laura-mojica-romero-arrested-on-suspicion-of-being-part-of-a-kidnapping-gang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको की ब्यूटी क्वीन लॉरा मोजिका रोमेरो गिरफ्तार, अपहरण रैकेट से जुड़े होने का लगा आरोप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मेक्सिको की ब्यूटी क्वीन लॉरा मोजिका रोमेरो गिरफ्तार, अपहरण रैकेट से जुड़े होने का लगा आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लॉरा मोजिका रोमेरो
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेक्सिको की ब्यूटी क्वीन लॉरा मोजिका रोमेरो (Laura Mojica Romero) इस वक्त सुर्खियों में हैं। लॉरा का पर आरोप है कि वो एक खतरनाक किडनैपिंग रैकेट का हिस्सा हैं। जिस वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया है। मेक्सिको सिटी पुलिस ने भी मिस मेक्सिको कॉन्टेस्ट 2019 में हिस्सा ले चुकी लॉरा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के अनुसार अगर उनके ऊपर आरोप साबित होता है तो उन्हें 50 साल की सजा हो सकती है।
2 of 5
लॉरा मोजिका रोमेरो
- फोटो : Facebook
मेक्सिको पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को अरेस्ट किया है जिनमें लॉरा मोजिका रोमेरो का नाम भी शामिल है। 25 वर्षीय लॉरा एक ऐसे क्रिमिनल गैंग से ताल्लुक रखती हैं जो ओएक्साका और वेराक्रूज जैसे शहरों में किडनैपिंग की वारदात को अंजाम देते हैं। वेराक्रूज के स्टेट एटॉर्नी ने कंफर्म करते हुए कहा कि इन लोगों को 11 फरवरी को शहर में एक घर से गिरफ्तार किया गया है।
3 of 5
लॉरा मोजिका रोमेरो
- फोटो : Facebook
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं सभी आठ आरोपियों को अगले दो महीनों के लिए कस्टडी में रखा जाएगा। इस मामले में लॉरा का नाम आना काफी हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लॉरा मोजिका रोमेरो
- फोटो : Facebook
बता दें कि बिजनेस ग्रैजुएट रोमेरो इंग्लिश में पारंगत हैं और वे ब्रेस्ट कैंसर और ल्यूकेमिया जैसी बीमारियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने साल 2015 में मिस अर्थ ओएक्साका भी जीता था। इसके अलावा वो पिछले साल इंटरनेशनल क्वीन ऑफ कॉफी में रनरअप भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
लॉरा मोजिका रोमेरो
- फोटो : Facebook
लॉरा मोजिका रोमेरो ने साल 2019 में मिस मेक्सिको प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था और वो इस प्रतियोगिता में थर्ड रनर-अप आई थीं। लॉरा अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और महिलाओं के समर्थन में कई बयान भी दे चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।