लेबनानी-अमेरिकी पूर्व अडल्ट स्टार मिया खलीफा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती है। हाल ही में मिया ने अपनी बेहद हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। उनकी ये तस्वीर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रही है। एक बार फिर अपनी बोल्ड अदाओं से मिया ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। उनकी बाकी तस्वीरों की तरह इस तस्वीर को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मिया खलीफा ने सोशल मीडिया पर साझा की बेहद ग्लैमरस तस्वीरें, अदाएं देख बढ़ जाएंगी दिल की धड़कनें
पूर्व पोर्न स्टार मिया ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा की हैं इसमें वो पीले रंग के लिबास में नजर आ रही हैं। उन्होंने ये तस्वीरें ब्लैकबेरी माउंटेन से साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए मिया ने लिखा, 'डैम आई लुक मीन'। मिया खलीफा की इस तस्वीर को अब तक 7 लाख 70 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
बता दें कि मिया खलीफा एक मशहूर हस्ती हैं। भारत में किसान प्रदर्शन के दौरान समर्थन में किए गए ट्वीट के चलते मिया ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। उनके ट्वीट पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी प्रतिक्रिया दी थी। मिया सिर्फ किसानों के समर्थन में ही नहीं थीं बल्कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर भी सवाल उठा दिए थे।
बॉलीवुड सितारों के लगातार ट्वीट के बाद से मिया खलीफा ने प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'क्या Mrs. जोनास किसी मौके पर बोलने वाली हैं? मैं सिर्फ जानना चाहती हूं।' वहीं कई फैंस ने मिया खलीफा के ट्वीट को सही ठहराया था।
बता दें कि मिया सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उनकी अदाएं देख फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। इससे पहले भी वो अपने इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करके हंगामा मचा चुकी हैं।