{"_id":"601d2c048ebc3e27ea697706","slug":"miya-khalifa-declares-she-will-stand-with-farmers-even-after-protest-organized-against-her-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने खिलाफ दिल्ली में हो रहे बवाल का मिया खलीफा ने दिया जवाब, पोर्न स्टार बोलीं- किसानों के साथ खड़ी रहूंगी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अपने खिलाफ दिल्ली में हो रहे बवाल का मिया खलीफा ने दिया जवाब, पोर्न स्टार बोलीं- किसानों के साथ खड़ी रहूंगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 05 Feb 2021 05:49 PM IST
दिल्ली से लगे बॉर्डरों पर महीनों से चल रहे किसान प्रदर्शन को अब विदेशों से समर्थन मिल रहा है। विदेशी सेलेब्स उनके सपोर्ट में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं लेबनानी-अमेरिकी पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था, जिसके बाद भारत में उन्हें ट्रोल कर दिया गया। दिल्ली में उनके खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इन सबसे बावजूद वह पीछे नहीं हटी हैं।
Trending Videos
2 of 5
मिया खलीफा
- फोटो : Social media
मियां ने एक और ट्वीट कर यह साफ कर दिया है कि वे किसानों के समर्थन में खड़ी रहेंगी। उन्होंने लिखा ‘मैं पुष्टि करती हूं कि मुझे होश आ गया है, और मैं आपकी फिक्र के लिए शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जो गैरजरूरी थी। हालांकि मैं अब भी किसानों के साथ खड़ी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मिया खलीफा
- फोटो : Social media
बता दें कि उनके किसानों को दिए गए समर्थन को देश में ट्रोल किया जा रहा है। खासकर संगठनों ने इन सेलेब्स के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स भी सरकार के समर्थन और इनके विरोध में ट्वीट कर रहे हैं।
4 of 5
मिया खलीफा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में सिंघु बॉर्डर से शुरू हुई इस किसान आंदोलन की लपटें सीमा पार कर गई हैं और देखते ही देखते विदेशों में इसका धुंआ उठने लगा है। लेकिन सरकार का पक्ष है कि ये हमारा घरेलू मामला है। इसमें विदेशियों को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
मिया खलीफा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें बारबाडियन-अमेरिकन सिंगर रिहाना के किसान प्रदर्शन समर्थित एक ट्ववीट ने अन्य अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने भारत में हो रहे किसान आंदोलन की एक खबर को संदर्भित करते हुए लिखा था कि हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे, नई दिल्ली में इंटरनेट काट दिय गया? बस इसके बाद ही कई और सेलिब्रेटीज ने भी ट्वीट करना शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।