फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइंस के मुताबिक ये हैं दुनिया के 10 सबसे हैंडसम पुरुष, लिस्ट में 'सुपरमैन' और 'वुलवरीन' भी शामिल

Fri, 07 Feb 2020 12:04 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 07 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
most beautiful man in world as per Golden Ratio of Beauty Phi Robert Pattinson Henry Bradley Brad
रॉबर्ट पैटिंसन, कान्ये वेस्ट और ह्यू जैकमैन - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म सीरीज 'ट्वाईलाइट' के अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। वैज्ञानिक आधार पर रॉबर्ट पैटिंसन दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुष बन गए हैं। दुनिया के टॉप 10 हैंडसम पुरुष चुनने के लिए  गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फाई का इस्तेमाल किया गया।

most beautiful man in world as per Golden Ratio of Beauty Phi Robert Pattinson Henry Bradley Brad
Robert Pattinson - फोटो : social media

डेलीमेल के मुताबिक गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फाई की शुरुआत प्राचीन यूरोप से हुई। उस वक्त जब आर्टिस्ट और आर्किटेक्ट निर्माण करते थे गोल्डन रेशियो इक्वेशन का इस्तेमाल करते थे। इस रेशियो का इस्तेमाल किसी पर भी किया जा सकता है। इसके बाद से वैज्ञानिकों ने भी सुंदरता मापने के लिए इस गणित के फार्मूले को अपनाया। 

most beautiful man in world as per Golden Ratio of Beauty Phi Robert Pattinson Henry Bradley Brad
Henry Cavill

गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फाई से चेहरे के अलग अलग हिस्सों को जांचा जाता है, जिसके बाद खूबसूरती को मापा जाता है। फेशियल कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. जूलियन डिसिल्वा ने हैंडसम लिस्ट को कंप्यूटर के जरिए तैयार किया। डॉ. डिसिल्वा ने इस बारे में बताया है कि जब रॉबर्ट के चेहरे के सभी हिस्सों को मिलाया गया तो वे सीधे तौर पर विजेता बने। वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैनरी कैविल हैं, जिन्हें आमतौर पर लोग सुपरमैन के नाम से जानते हैं। वहीं लिस्ट में शामिल ह्यूज जैकमैन सुपरहीरो किरदार वुलवरीन से सभी का दिल जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
most beautiful man in world as per Golden Ratio of Beauty Phi Robert Pattinson Henry Bradley Brad
hugh jackman
बात गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फाई के मुताबिक टॉप 10 पुरुषों की करें तो लिस्ट कुछ ऐसी है।

 
नंबर नाम प्रतिशत
1 रॉबर्ट पैटिंसन 92.15%
2 हैनरी कैविल 91.64%
3 ब्रेडली कूपर 91.08%
4 ब्रैड पिट 90.51%
5 जॉर्ज क्लूनी 89.91%
6 ह्यूज जैकमैन 89.64%
7 डेविड बेकहम     88.96%
8 इदरिस एल्बा 88.01%
9 कान्ये वेस्ट 87.94%
10 रेयान गोस्लिंग 87.48%
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed